सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो हमें हंसाते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही बेहद प्यारा और भावुक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग काफी इमोशनल हो रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं. सिर्फ इतना ही नही बल्कि बच्चे कि जमकर तारिफ भी कर रहे हैं.
दरसल इस वायरल वीडियो में एक महिला दिखाई देती है, जिसके पैर में गंभीर चोट लगी है. उसका दाहिना पैर प्लास्टर में है, जिससे साफ पता चलता है कि उसे चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही है. वह एल्बो स्टिक (सहारे वाली छड़ी) के जरिए धीरे-धीरे चलने की कोशिश कर रही होती है. ऐसे में हर कदम उसके लिए मुश्किल लग रहा होता है. तभी वीडियो में एक छोटा सा बच्चा नजर आता है, जो अभी बहुत ही कम उम्र का है और डायपर पहने हुए है. अपनी मां को इस हालत में देखकर वह खुद ही उसकी मदद करने के लिए आगे बढ़ता है. बच्चा अपनी मां के पैरों के बीच में खड़ा हो जाता है और इस तरह सहारा देने की कोशिश करता है, जैसे वह अपनी मां को संभाल रहा हो. उसकी यह मासूम हरकत देखकर किसी का भी दिल पिघल सकता है.
Bro's just trying to help his injured mother😭 pic.twitter.com/llcoYa03uI
— Kapil`ॐ (@iAKsSaviour) March 18, 2026
बच्चे को शायद पूरी तरह समझ नहीं है कि उसकी मां को कितनी चोट लगी है, लेकिन फिर भी वह अपने छोटे-छोटे तरीके से उनकी मदद करना चाहता है. यही बात इस वीडियो को खास बनाती है. यह नजारा मां-बेटे के गहरे रिश्ते और प्यार को बहुत खूबसूरती से दिखाता है.
लोगों ने जमकर किया वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे “दिन का सबसे प्यारा वीडियो” बताया, तो कुछ ने बच्चे की समझदारी और प्यार की तारीफ की.










