ये है धरती की सबसे महंगी चीज, एक ग्राम की कीमत 5000000 करोड़

Most Expensive Substance on Earth: धरती पर सबसे महंगी चीज मिली है, जिसका एक कण बेहद खतरनाक और विनाशकारी है और इसकी कीमत जानकर खरीदने का ख्याल तक दिमाग में नहीं लाएंगे। बेशुमार दौलत हो, तब भी इसे खरीदने का ख्याल तक नहीं आएगा।

Most Expensive Substance on Earth

किसी पदार्थ के संपर्क में आते ही धमाके के साथ खत्म हो जाते हैं।

विज्ञापन

Most Expensive Substance on Earth: सबसे महंगी कार, सबसे महंगी घड़ी, सबसे महंगा घर, सबसे महंगा हीरा देखा होगा, लेकिन धरती पर एक चीज ऐसी है, जो सृष्टि के इतिहास की सबसे महंगी चीज है। आपके चाहे कितनी ही पैसा क्यों न हो, इस चीज को आप खरीद ही नहीं सकते। एक ग्राम तक नहीं खरीद सकते, क्योंकि इसके एक ग्राम की कीमत 62000000000000 डॉलर (£49ट्रिलियन) यानि करीब 50 लाख करोड़ है।

बहुमूल्य रत्नों या धातुओं की तरह आप इस अति-दुर्लभ चीज को जमीन से खोदकर नहीं निकाल सकते। इसी चीज का नाम है एंटीमैटर (Antimatter), जो एक प्रति पदार्थ, एक चुंबकीय पदार्थ है। एंटीमैटर नेगेटिव चार्ज वाले न्यूक्लियस और पॉजिटिव चार्ज वाले इलेक्ट्रॉन्स होते हैं। एंटीमैटर का इस्तेमाल अंतरिक्ष में दूसरे ग्रहों पर जाने वाले विमानों में ईधन की तरह किया जा सकता है। फिल्म एंजल्स एंड डेमन्स में एंटीमैटर का इस्तेमाल विनाशकारी विस्फोट करने के लिए किया गया था।

Advertisment

किसी भी पदार्थ के लिए विनाशकारी प्रति पदार्थ

जब एंटीमैटर किसी सामान्य पदार्थ के संपर्क में आता है तो दोनों पदार्थ नष्ट हो जाते हैं और ऊर्जा में बदल जाते हैं। एंटीमैटर का एक नैनोग्राम का 100वां हिस्सा एक किलोग्राम सोने के बराबर होता है। इसके एक ग्राम का 10वां हिस्सा एकत्रित करने में एक अरब वर्ष लग सकते हैं। क्योंकि एंटीमैटर किसी पदार्थ के संपर्क में आते ही एक दूसरे को पूरी तरह से नष्ट कर देते हैं और भारी मात्रा में ऊर्जा पैदा करते हैं, बनते ही गायब हो जाते हैं तो इनका भंडारण और अध्ययन अविश्वसनीय रूप से महंगा हो जाता है।

सभी परमाणु, प्रोटॉन, न्यूट्रॉन, इलेक्ट्रॉन ब्रह्मांड का निर्माण करते हैं, एक पदार्थ से बने हैं, लेकिन हर प्रकार के पदार्थ के लिए, एक प्रतिपदार्थ मौजूद होता है, जो बिल्कुल वैसा ही होता है, लेकिन उस पदार्थ के लिए विनाशकारी होता है। एंटीमैटर वहीं विनाशकारी प्रति पदार्थ है।

विज्ञापन

केला भी हर घंटे पैदा करता है एंटीमैटर कण

डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, साल 1999 में नासा के वैज्ञानिक हेरोल्ड गेरिश ने अनुमान लगाया था कि एंटीमैटर की कीमत 62.5 ट्रिलियन डॉलर या 1.75 क्वाड्रिलियन डॉलर प्रति औंस थी। एंटीमैटर बनाने वाली कंपनी सर्न के भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर माइकल डोसर ने कहते हैं कि हम इतनी कम मात्रा में एंटीमैटर बनाते हैं कि यदि आप एक वर्ष में हमारे द्वारा बनाए गए सभी एंटीमैटर को नष्ट भी कर दें तो भी यह एक कप चाय उबालने के लिए भी पर्याप्त नहीं होगा।

विज्ञापन

एक नैनोग्राम एंटीमैटर का 100वां हिस्सा एक किलोग्राम सोने के बराबर होता है। इससे एक ग्राम की कीमत लगभग 5.24 क्वाड्रिलियन डॉलर (£4.16 क्वाड्रिलियन) हो जाएगी। हमारे चारों ओर तथा यहां तक ​​कि हमारे शरीर के अंदर भी हर समय नए प्रतिपदार्थ निर्मित होते रहते हैं। एक केला, जो रेडियोधर्मी पोटेशियम से पकता है, हर घंटे लगभग एक एंटीमैटर कण उत्पन्न करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ