---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Expensive Perfumes: दुनिया में सबसे महंगे हैं ये 5 Perfume, जानें कीमत और वजह

Expensive Perfumes in the world: अगर आपको भी परफ्यूम लगाना पसंद है, तो आपके लिए ये जानना बेहद दिलचस्प होगा कि आज के समय में दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम कौन-सा है, जिसे लोग आज से नहीं बल्कि कई सालों से पसंद कर रहे हैं।

Expensive Perfumes in the world: परफ्यूम लगाना सभी को पसंद होता, क्योंकि इसे लगाने के बाद आप पूरे दिन खुशबूदार और फ्रेश फील करते हैं। एक अच्छा परफ्यूम जितना अच्छा खुशबू देता है उतना ही महंगा भी होता है। मार्केट में ऐसे कई परफ्यूम हैं जो बहुत ज्यादा महंगे मिलते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दूनिया का सबसे बेहतरीन और सबसे मंहगा परफ्यूम कौन से है और उनके महंगे होने की कीमत क्या है? आइए जानते हैं इनके मंहगे होने की वजह क्या है?

क्लाइव क्रिश्चियन

क्लाइव क्रिश्चियन परफ्यूम लगभग 1.6 लाख रुपये का है। साथ ही इसकी बोतल भी देखने में बेहद खास होती है और देखने में भी अट्रैक्टिव होती है।इस परफ्यूम की क्रिस्टल बॉटल नेक को 24 कैरेट गोल्ड से बनाया जाता है। ये परफ्यूम बाजार में  2001 में आया था जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Anti Valentine Week में स्लैप डे, किक डे कब? कैसे सेलिब्रेट करें सिंगल लोगों के त्योहार

बक्करैट लेस लारमेस परफ्यूम

बक्करैट लेस लारमेस परफ्यूम की 5.2 लाख है और इस कंपनी की शुरुआत 1764 में हुई थी। इसकी पिरामिड शेप की बॉटल को क्रिस्टल से बनाया जाता है। ये दूनिया के सबसे महंगे परफ्यूम में से एक है और इसके ढक्कन पर कई सारे अमेथिस्ट क्रिस्टल लगाएं जाते हैं, जो इसके बॉटल की सुंदरता को बढ़ाते हैं।

---विज्ञापन---

सुमुख परफ्यूम

सुमुख परफ्यूम खासकर के दुबई में ही मिलता है जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ है। इस परफ्यूम की बॉटल पर सबसे ज्यादा हीरे लगे हुए होते हैं और इसे नबील परफ्यूम ग्रुप के चेयरमैन असगर एडम अली ने डिजाइन किया है।

शनेल ग्रैंड एक्सट्रैक्ट परफ्यूम

शनेल ग्रैंड एक्सट्रैक्ट परफ्यूम की कीमत 3.8 लाख है, जिसे साल 1921 में बाजार में लाया गया था और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया था। इस परफ्यूम को ताजे फूलों के पराग से बनाया जाता है और इसे एक खूबसूरत शीशी में पैक किया जाता है।

---विज्ञापन---

क्लाइव क्रिश्चियन इम्पीरियल मेजेस्टी परफ्यूम

क्लाइव क्रिश्चियन को दुनिया का सबसे बेस्ट परफ्यूम में से एक माना जाता है, जिसकी कीमत 9.8 लाख रुपये है। इसे बक्करैट क्रिस्टल बॉटल में पैक किया जाता है। इस बॉटल 18 कैरेट के सोने और 5 कैरेट के सफेद हीरे से बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- एंटी-वेलेंटाइन वीक में क्यों मनाया जाता है स्लैप डे? जानें इसकी हिस्ट्री

---विज्ञापन---
First published on: Feb 17, 2025 11:05 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola