बाप रे! इतनी महंगी नेल पॉलिश, दाम सुनकर लग जाएगा सदमा, 1 के दाम में आ जाएंगी 3 मर्सिडीज

दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश का दाम जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इसकी कीमत इतनी ज्यादा कई लग्जरी कार आ जाएंगी।

दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश

दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश

विज्ञापन
विज्ञापन

1 करोड़ से ज्यादा कीमत

इस नेल पॉलिश की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा है, जिसे लॉस एंजिल्स के एक डिजाइनर अजैचर पोगोसियन ने पेश किया है, जो अपनी लग्जरी क्रिएशन के लिए मशहूर है। अजैचर ने दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश तैयार की है, जिसे ब्लैक डायमंड नेल पॉलिश कहा जा रहा है। हालांकि दूर से देखने पर ये आम नेल पॉलिश जैसी ही लगती है, लेकिन इसमें 267 कैरेट का काला हीरा जड़ा हुआ है। बता दें कि 1.63 करोड़ की इस नेल पॉलिश की शीशी केवल 14.7 मिलीलीटर की है।

विज्ञापन

खरीद सकेंगे 3 मर्सिडीज

इस 14.7 मिलीलीटर की एक बॉटल की कीमत इतनी है कि इसमें 3 मर्सिडीज-बेंज GLA SUV आ जाएंगी। इसके बाद भी आपके पास कुछ पैसे बच ही जाएंगे। बता दें कि  3 मर्सिडीज-बेंज GLA SUV की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। हालांकि लोग इस तरह के प्रोडक्ट को लेने से बचेंगे, लेकिन 25 लोगों ने पहले ही इस ब्लैक डायमंड नेल पॉलिश को खरीद लिया है। ऐसे में ये बात तो बिल्कुल क्लीयर है कि शौक बड़ी चीज है और इसके आगे पैसे का कोई मोल नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ