नकली पुलिस बनकर कॉल पर कर रहा था बात, असली पुलिस को देखकर निकली हवा, वीडियो वायरल

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फेक पुलिस ऑफिसर के सामने असली पुलिस के आने पर वो शॉक हो जाता है।

Viral Video

नकली पुलिस का असली पुलिस से सामना

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नकली पुलिस का सामना असली पुलिस से हुआ है। केरल में हाल ही में हुई एक घटना हुई, जहां मुंबई पुलिस अधिकारी की नकल करने वाले स्कैमर का सामना त्रिशूर सिटी के एक पुलिस ऑफिसर से हुआ। आइए इस वीडियो के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

इस गलती के कारण फंस गया स्कैमर

वीडियो में दिख रहे स्कैमर ने एक बड़ी गलती कर दी, जिसके चलते वो फंस गया। अनजाने में स्कैमर ने साइबर सेल के त्रिशूर पुलिस अधिकारी को वीडियो कॉल किया, यह सोचकर कि वह किसी पीड़ित व्यक्ति से बात कर रहा है। बता दें कि कॉल के दूसरी तरफ त्रिशूर साइबर सेल के एक अधिकारी मौजूद थे।

स्कैमर ने खुद को खुद को मुंबई का अधिकारी बताया। हालांकि जैसे ही त्रिशूर के अधिकारी ने अपना कैमरा चालू हुआ , स्कैमर की हवा निकली गई। घोटालेबाज को एहसास हुआ कि उसने एक बड़ी गलती कर दी है। अधिकारी ने शुरू में अपना कैमरा बंद कर दिया था। पहले वे स्कैमर के सवाल का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस को देख उड़ गए होश

स्कैमर ने आगे दबाव डालते हुए अधिकारी से कैमरा चालू करने को कहा। जवाब में कैमरा ऑन करते हुए त्रिशूर के पुलिसकर्मी ने पूछा, आप क्या करते हैं? जैसे ही स्कैमर को पता चला कि उससे बड़ी गलती हो गई है, वो घबरा गया। अधिकारी ने मौके का फायदा उठाते हुए जालसाज से कहा, ‘यह काम बंद करो, मेरे पास तुम्हारा पता, तुम्हारा लोकेशन और सब कुछ है। यह साइबर सेल है। बेहतर होगा कि तुम यह काम बंद करो।’

विज्ञापन

वायरल हो गई वीडियो

त्रिशूर सिटी पुलिस ने मंगलवार को इस क्लिप को शेयर किया था, जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो गई। कुछ ही घंटों में इसे दो लाख से अधिक बार देखा गया। इसके साथ ही इस पर बहुत से रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘ऐसा तब होता है जब आपको लगता है कि आप सभी को बेवकूफ बना सकते हैं। बेचारे को यह भी पता नहीं था कि वह किससे बात कर रहा है!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ