Unique Holi in India: पूरे देश में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। हालांकि कुछ जगहों पर होली खेलने की अजीब प्रथाएं हैं। आज हम आपको होली से जुड़ी कुछ अजीब प्रथाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर हैरानी जरूर होगी। कहीं आग पर चलकर होली मनाई जाती है तो कहीं बिच्छू को हाथ पर लेकर होली का त्योहार मनाते हैं। एक जगह तो लोग एक दूसरे को पत्थर मारकर होली मनाते हैं।
पत्थर मारकर खेली जाती है होली
राजस्थान के कुछ जगहों पर पत्थर मारकर होली खेली जाती है। वागड़, बांसवाड़ा, बाड़मेर, बारां समेत कई जिलों में पत्थर मारकर होली खेलने की परम्परा है। इस दौरान कई लोग घायल भी होते हैं। यह परम्परा काफी पुरानी है। यह होली आदिवासी समाज के लोग खेलते हैं।
बिच्छुओं के साथ होली
उत्तर प्रदेश के इटावा के गांव सौथना में एक पुराना किला है जिसे भैसान नाम में जाना जाता है। होली की पूर्णिमा के दूसरे दिन की शाम को लोग इस किले पर एकत्रित होते हैं और फाग गाते हैं। इसके बाद जब यहां पत्थरों के बीच से कई बिच्छू निकलते हैं, जिन्हें लोग लोग अपने हाथों पर लेकर होली खेलते हैं। कहा जाता है कि ये बिच्छू काटते नहीं है। बिच्छुओं के साथ होली खेलने की परम्परा काफी पुरानी है।
यह भी पढ़ें: फूल, रंग, पानी नहीं यहां पत्थर से खेली जाती है होली, 400 साल पुरानी है परंपरा
आग पर दौड़ते हैं लोग
मध्य प्रदेश के सिलवानी जिले में होलिका दहन के बाद के लोग आग पर दौड़ते हैं। इसमें बुजुर्ग, बच्चे और पुरुष शामिल होते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों पर किसी तरह की परेशानी नहीं आती है।
यह भी पढ़ें: मेट्रो में लड़कियों के रंगीन वीडियो का असली सच आया सामने, दूसरे एंगल से दिखा सबूत
मथुरा के फालैन में आग की होली
मथुरा के फालैन में होली पर एक शख्स आग पर चलता है। आग पर चलने का काम एक पंडा करता है जो धधकते हुए अंगारों पर चलता है। इसके लिए पंडा एक महीने पहले से ही तप शुरू कर देता है। आग पर चलने के लिए पंडा को कई तरह की तपस्या करनी होती है।
मचान से झुलाए जाते हैं लोग
मध्य प्रदेश के सिवनी में होली की एक अजीब परंपरा है। यहां 60 फीट ऊंचा मचान बनाया जाता है और इस पर एकल चखरी लगाई जाती है। अगर किसी शख्स की कोई मन्नत पूरी हो जाती है तो शख्स को इस चखरी के सिरे पर बांध दिया जाता है और उसे झूले की तरह झुलाया जाता है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines