---विज्ञापन---

मेट्रो में लड़कियों के रंगीन वीडियो का असली सच आया सामने, दूसरे एंगल से दिखा सबूत

Metro Girl Holi Viral Video : दिल्ली मेट्रो में डांस करती लड़कियों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर कहा गया यह डीपफेक हो सकता है।हालांकि अब इस वीडियो का दूसरा एंगल सामने आया है, जिसके बाद इसे डीपफेक नहीं बल्कि रियल है।

---विज्ञापन---

Metro Girl Holi Viral Video : दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में दो लड़कियां मेट्रो में होली खेलते और ‘अश्लील डांस’ करती दिखाई दी थीं। वीडियो को लेकर काफी बवाल हुआ और मेट्रो प्रशासन पर सवाल उठे तो कहा गया कि जांच चल रही है। आशंका जताई गई कि वीडियो डीपफेक हो सकता है। हालांकि अब एक और वीडियो सामने आया है।

मेट्रो का वीडियो खूब हुआ वायरल 

वायरल हुए वीडियो में दो लड़कियां मेट्रो की फर्श पर बैठकर ‘मोहे रंग लगा दे’ गाने पर डांस कर रही थी। यह साधारण डांस तो नहीं था। वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए और मेट्रो से कार्रवाई की मांग होने लगी। विवाद अधिक बढ़ा तो कहा गया कि वीडियो डीपफेक हो सकता है। अभी मामले की जांच चल रही है। हालांकि अब जो वीडियो सामने आया है उसको लेकर दावा किया जा रहा है कि वीडियो डीपफेक नहीं बल्कि असली है।

---विज्ञापन---

तो क्या डीपफेक नहीं है वीडियो?

दरअसल अब सामने आए वीडियो को किसी अन्य यात्री ने रिकॉर्ड किया है, जिसमें वही दोनों लड़कियां डांस कर रही हैं, जिनका वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो किसी दूसरे एंगल से रिकॉर्ड किया गया है। बताया गया कि वीडियो उसी समय मेट्रो में यात्रा कर रहे किसी यात्री ने रिकॉर्ड किया है। ऐसे में यह वीडियो डीपफेक नहीं हो सकता है।

देखिए वीडियो 


दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो को देख लोग हैरत में पड़ गए थे कि आखिर लोग मेट्रो में रील बनाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था और दोनों लड़कियों के साथ रील बना रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: साड़ी पहनकर कर रही थी स्टंट, लग गई आग! वीडियो देख बोले लोग- निकल गया सारा एक्शन

वहीं जब वायरल हो गया और दिल्ली मेट्रो पर सवाल उठने लगे तो बताया कि वीडियो की जांच हो रही है लेकिन यह डीपफेक भी सकता है। यह सुनकर लोग हैरान रह गए कि आखिर डीपफेक वीडियो की पहचान भी अब मुश्किल हो गई है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि के लिए पुलिस के बयान का इंतजार करना होगा।

First published on: Mar 25, 2024 02:43 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola