ममता, लालू से लेकर कंगना, विराट तक; इस आरजे ने 12 फेमस लोगों की आवाज में गाया मेरे ढोलना 3.0

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति मेरे ढोलना 3.0 को अलग-अलग सेलिब्रिटी की आवाज में गा रहा है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Instagram

Instagram

Viral Post: कुछ दिनों पहले ही भूल-भूलैया फिल्म रिलीज हुई है, जिसका मेरे ढोलना 3.0 सॉन्ग लोगों को बहुत पसंद आया है। इस गाने को सोनू निगम और श्रेया घोषाल ने गाया है और इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया ऐप पर इसको लेकर बहुत से रील्स और वीडियो बनाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति अलग-अलग सेलिब्रिटी की आवाज में गाना गाता नजर आ रहा है। आइए इस वीडियो के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

क्यों वायरल हो रहा वीडियो

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिलने के बाद भूल भुलैया के फेमस सॉन्ग मेरे ढोलना 3.0  को आरजे लकी द्वारा मशहूर हस्तियों की आवाज की नकल करते हुए गाया है। आरजे लकी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में वह आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की आवाज में गाना गाते हैं।

विज्ञापन

इसके बाद वह क्रिकेटर MS धोनी की आवाज की नकल करते हैं। इसके बाद उन्होंने इसे अरविंद केजरीवाल की आवाज में भी गाया! एक बार फिर, अपनी अनोखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू और कंगना रनौत की आवाज में भी गाना गाया, जिसे सुनकर लोग दंग रह गए। इस वीडियो को मेरे ढोलना 3.0 पार्ट 2 के कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। यहां हम इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

किए गए मजेदार कमेंट

मेरे ढोलना भूल भुलैया फिल्म का एक लोकप्रिय गाना है, जिसे श्रेया घोषाल और सोनू निगम ने गाया है। बता दें कि इस पोस्ट पर बहुत से कमेंट आए हैं। एक यूजर ने कहा है कि मजा आ गया भाई”वहीं दूसरे ने कहा कि क्या प्रतिभा है। बता दें कि इससे पहले भी आरजे लकी ने इस गाने का फर्स्ट वर्जन शेयर किया है, जिसे आप इसकी प्रोफाइल पर जाकर देख सकते हैं। इस वर्जन में भी उन्होंने कई सेलिब्रिटी की आवाज में गाना गाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ