McDonald के सावन स्पेशल बर्गर पर क्यों भड़के लोग? बोले-पैसा कमाने के लिए कुछ भी...

Mcdonald Shravan Special Burger : मैकडोनाल्ड्स की तरफ सावन स्पेशन बर्गर की शुरुआत की गई लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को ये पसंद नहीं आ रहा है और इसका वीडियो शेयर करने पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

Sawan

Mcdonald’s Shravan Special Burger : ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए समय समय तमाम कंपनियां ऑफर लेकर आती हैं। सावन का महीना चल रहा है, इस महीने में लोग लहसुन प्याज आदि तामसिक भोजन का त्याग कर देते हैं। ऐसे में फेमस आउटलेट McDonald ने भी अपने ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए सावन स्पेशल बर्गर पेश किया है। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स इस पर भी भड़क गए हैं। आगे पढ़िए McDonald के सावन स्पेशल बर्गर वाले वीडियो पर लोग कैसे-कैसे कमेंट्स कर रहे हैं।

मैकडोनाल्ड्स इंडिया नेसावन महीने के लिए “बिना प्याज-लहसुन” वाला बर्गर पेश किया है। मैकडोनाल्ड्स के इस पेशकश को फूड व्लॉगर ने अपने इन्स्ताग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया है कि सावन के महीने में मैकडोनाल्ड्स का स्पेशल बर्गर खाना क्यों सही है। हालांकि यूजर्स को यह वीडियो पसंद नहीं आया और इस पर नाराजगी व्यक्त करने लगे।

मैकडोनाल्ड्स ने पेश किया ‘सावन स्पेशल बर्गर’

दरअसल सावन के दौरान प्याज और लहसुन खाने से परहेज करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए मैकडॉनल्ड्स इंडिया ने बिना लहसुन और प्याज वाला बर्गर पेश किया इन्स्ताग्राम पर Eat.Around.The.City नाम की यूजर ने एक वीडियो जारी किया और बताया कि सावन में तामसिक भोजन से दूर रहने वालों के लिए मैकडॉनल्ड्स की तरफ से नई शुरुआत है। इसे खा सकते हैं क्योंकि मैकडॉनल्ड्स वेज और नॉन वेज का किचन भी अलग रखता है।.

नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं लोग 

वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। एक ने लिखा कि जहां वेज/नॉन वेज मिलता है, वहां कैसा सावन स्पेशल होगा? एक ने लिखा कि मैकडोनाल्ड्स का प्रचार मत करो, वे सबसे बुरे है और लोगों को बीमार बना रहे हैं। एक ने लिखा कि कुछ समय बाद मैकडॉनल्ड्स उपवास करने वालों के लिए साबूदाना बर्गर बेचना शुरू कर देगा।एक ने लिखा कि सावन के महीने में ये सब क्यों खाना है? कम से कम एक महीना तो घर पर बना शुद्ध और सादा खाना खा सकते हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि लेकिन हाल ही में FDI द्वारा की जांच गई जांच में सामने आया था कि एक ही तेल का बार-बार उपयोग किया जा रहा था और एक ही ओवन में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन को गर्म कर रहे थे और एक ही व्यक्ति दोनों काम कर रहा था। एक ने लिखा कि इनकी चाल से बचें, ये लोग पैसा कमाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि हम इसे टेस्ट करना चाहते हैं और मौका मिलते ही मैकडोनाल्ड्स जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ