मार्क जुकरबर्ग की पत्नी ने जामनगर में खोई कीमती चीज! लोग बोले- इसलिए बंद हुआ था Meta?

Mark Zuckerberg Wife Lost Pendant In Gujarat : सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। दावे के मुताबिक, जुकरबर्ग की पत्नी का कीमती सामान जामनगर में गायब हो गया है।

Mark Zuckerberg Wife Lost Pendant
विज्ञापन

Mark Zuckerberg Wife Lost Pendant In Gujarat : गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट के प्री वेडिंग कार्यक्रम में दुनिया की कई हस्तियां शामिल हुई थी। इसमें Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी भी शामिल हुई थीं लेकिन अब एक ऐसा दावा किया जा रहा है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है।

Reddit यूजर ने किया बड़ा दावा

बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान भी जामनगर पहुंचे थे। एक Reddit यूजर ने दावा किया है कि उसका एक दोस्त इस इवेंट में काम कर रहा था। उसने एक बड़ा दावा किया है।

Advertisment

जुकरबर्ग की पत्नी का कीमती सामान गायब!

Reddit यूजर ने लिखा कि इस कार्यक्रम में मार्क जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला चान की एक कीमती सामान गायब हो गया, जिसे काफी देर तक खोजा गया। बताया गया कि करीब साढ़े तीन घंटे तक इस कीमती सामान को खोजने की कोशिश की लेकिन मिला नहीं।

क्यों डाउन हुआ था Meta?

हालांकि मार्क जुकरबर्ग की तरफ अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन यूजर्स अब अंदेशा जता रहे हैं कि जिस दिन यह घटना हुई, इसी दिन Meta भी डाउन हुआ था, कहीं पत्नी की कीमती चीज गायब होने की वजह से तो ऐसा नहीं हुआ था!

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

हालांकि अब सच्चाई क्या है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन Reddit पर किया गया यह दावा खूब वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ