हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar Politics: क्या सच हो रही है मनीष कश्यप की भविष्यवाणी? पुराना वीडियो वायरल

Bihar Politics: बिहार में राजनीतिक उठापठक के बीच यूट्यूबर मनीष कश्यप का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह तेजस्वी यादव को सरकार गिराने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
मनीष कश्यप और तेजस्वी यादव

Bihar Politics: बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्दी मुख्यमंत्री नितीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं और NDA के साथ गठबंधन कर फिर से सीएम बनेंगे। हालांकि सोशल मीडिया पर तमाम नेताओं के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह एक दूसरे पर कड़े और तीखे शब्दों में हमला बोल रहे हैं। इसी बीच मनीष कश्यप का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह तेजस्वी यादव को चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में मनीष कश्यप कह रहे हैं, ठतेजस्वी यादव जी अगर गिरफ्तार हुआ मैं तो चैलेंज है कि आप जितनी कुंडली मेरी खंगालनी है, खंगाल लो लेकिन 100 गुना अधिक कुंडली आपकी खगालूंगा। जेल से आने के बाद 180 दिन के अंदर आपकी सरकार गिरा दूंगा। मैं तैयार हूं गिरफ्तारी के लिए।ठ

मनीष कश्यप का यह वीडियो पुराना है, यह उस वक्त का बताया जा रहा है जब मनीष कश्यप पर बिहार पुलिस ने केस दर्ज किया था और गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। हाल ही में मनीष कश्यप जेल से बाहर आये हैं और बिहार में राजद जेडीयू का गठबंधन टूटने की कगार पर है। नीतीश कुमार NDA के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं।

विज्ञापन

तो क्या मनीष कश्यप की भविष्यवाणी सत्य साबित हो गई है? सोशल मीडिया पर मनीष कश्यप का यह वीडियो शेयर कर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कभी कभी जुबान पर सरस्वती जी विराजमान रहती हैं। एक ने लिखा कि सीएम तो फिर भी नीतीश कुमार ही बनने ही वाले हैं ना?

यह भी पढ़ें : ‘मैंने पी नहीं है, मुझे पिलाई गई है’… बिहार में बीच सड़क शराबी ने काटा बवाल

विज्ञापन

एक ने लिखा कि मनीष कश्यप की काबिलियत पर मुझे कभी शक नहीं था मगर वह राजनीति का भी खिलाड़ी निकलेगा यह पता नहीं था। मनीष कश्यप ने सच ही कहा था कि सरकार गिर जाएगी और सच में सरकार गिर रही है। एक ने लिखा कि सरकार गिराने में इसका क्या योगदान है? बोलने से सरकार थोड़ी ना गिरती है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola