Manish Kashyap Arrested: फर्जी वीडियो मामले में बिहार का यूट्यूबर गिरफ्तार, थाने में किया सरेंडर

Bihar Youtuber Manish Kashyap BJP Lok Sabha Election 2024

Bihar Youtuber Manish Kashyap

Manish Kashyap Arrested: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप ने शनिवार को बेतिया जिले के जगदीशपुर थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। इससे पहले बिहार पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सच तक न्यूज के संचालक मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारि कुमार तिवारी के घर कुर्की जब्त की थी। पुलिस की बढ़ती कार्रवाई के मद्देनजर मनीष ने आज सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन

बता दें कि मनीष कश्यप ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया था। इसके बाद से पुलिस लगातार मनीष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप पर आरोप है कि उन्होंने तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के निवासियों के भ्रामक और उन्मादपूर्ण वीडियो प्रसारित किया था। फर्जी वीडियो चलाने के मामले में उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बिहार पुलिस ने आज एक बयान जारी कर बताया कि बिहार पुलिस और ईओयू के छापे के कारण मनीष कश्यप ने बेतिया के जगदीशपुर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने मनीष के खिलाफ दर्ज किए हैं 7 मामले

जानकारी के मुताबिक, पुलिस यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ कुल 7 मामले दर्ज किए हैं। उनके खिलाफ धारा 153/153(ए)/153(बी)/505 (1) (बी)/505 (1) (सी) 468/471/120 (बी) भारतीय दंड संहिता एवं आईटी एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले मनीष कश्यप के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया था। उनके तीन बैंक अकाउंट्स में 42 लाख रुपये जमा थे।

विज्ञापन

कौन है मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारि कुमार तिवारी

‘सन ऑफ बिहार’ नाम से मशहूर मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च 1991 को पश्चिम चंपारण के डुमरी महनवा गांव में हुआ था। उसकी शुरुआती शिक्षा गांव से ही हुई। 2009 में 12वीं के बाद उसने महारानी जानकी कुंवर कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। 2016 में उसने पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में BE किया था। इसके बाद वह यूट्यूब चैनल बनाकर वीडियो अपलोड करने लगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ