हाथ में King Cobra चारों और गर्दन घुमाते हुए फुंकार मारता, Viral Video देख कहेंगे- हिम्मत है

King Cobra Video Viral: कोबरा दुनिया का सबसे जहरीला सांप है, जो अपने शिकार को जिंदा नहीं छोड़ता। ऐसे सांप को बिना डरे हाथ में पकड़कर वीडियो बनवाना हर किसी के बस की बात नहीं है, देखें वीडियो…

Man With King Cobra

Man With King Cobra

विज्ञापन

Man With King Cobra Trending Video Viral: हाथ में कोबरा, जो चारों ओर गर्दन घुमाकर फुंकार मारता, लेकिन उसे पकड़ने वाले शख्स के चेहरे पर डर का नाम तक नहीं। उसने कोबरा को हाथ में उठाकर वीडियो बनवाया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। वहीं लोग इस वीडियो का देखकर जहां खूब कमेंट कर रहे हैं, वहीं कोबरा को हाथ में पकड़ने वाले की हिम्मत की भी दाद दे रहे हैं। क्योंकि कोबरा दुनिया का सबसे जहरीला सांप है, जो अपने शिकार को जिंदा नहीं छोड़ता। ऐसे सांप को बिना डरे हाथ में पकड़कर वीडियो बनवाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

 

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SAHABAT ALAM (@sahabatalamreal)

वीडियो बनाते ही कोबरा छोड़ा, जो जंगल में भागा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो को @sahabatalamreal नामक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स हाथ में कोबरा लिए हुए हैं। वह उसे कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कोबरा गर्दन घुमाते हुए फुंकार मार रहा है। आखिर में किंग कोबरा उसी शख्स की तरफ मुड़ता है, जिसने उसे पकड़ रखा है, लेकिन वह उससे जरा-सा भी डरता नहीं है। वीडियो को शायद उसके ही किसी दोस्त ने बनाया है। वीडियो बनाने के बाद वह शख्स उस कोबरा को जमीन पर छोड़ देता और भाग जाते हैं। वहीं किंग कोबरा अपने जंगल की ओर चला जाता है, लेकिन इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

सांपों को ललकारे नहीं, जानलेवा साबित हो सकते

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा कि कोबरा देखने में बहुत ही सुंदर है, लेकिन असल जिंदगी में इसका सामना करना वाकई में बहुत ही डरावना होगा। एक और यूजर ने लिखा कि डर निकालने के लिए यह बहुत ही अच्छा काम है। एक यूजर ने कोबरा को बहुत सुंदर किंग बताया। एक यूजर ने लिखा कि सांप को और वीडियो को देखकर बहुत डर लगा, लेकिन यह वीडियो जता रहा है कि दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सांपों से बिल्कुल नहीं डरते हैं, जबकि सांपों से लोग दूरी बनाकर रखते हैं। अगर वे नजर आ जाएं तो देखकर ही उनकी सांस निकल जाए, लेकिन सांपों को ललकारे नहीं, वे पलक झपकते ही जानलेवा साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ