हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मगरमच्छ के मुंह से बचा ली कुत्ते की जान पर नहीं निकला मुंह से सिगार; देखिए वीडियो

Crocodile Viral Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कुत्ते को लेकर पानी में जा चुके मगरमच्छ को खोजकर, कुत्ते की जान बचा ली। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
मगरमच्छ को पानी से खींच लाया शख्स

Crocodile Viral Video : मगरमच्छ के मुंह से निवाला छीनना, लगभग नामुमकिन होता है लेकिन इंसान ऐसा भी कर सकता है। कहते हैं कि अगर निवाला मगरमच्छ के मुंह तक पहुंच जाए तो उसे निकाल पाना बेहद मुश्किल है। एक शख्स अपना निवाला लेकर पानी में जा चुके मगरमच्छ को दबोच लिया और खींचकर किनारे ले आया। इसके बाद मुंह से निवाला छीनकर कुत्ते की जान बचा ली।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पानी में घुसा हुआ है और कुछ खोजने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच वह पानी में से एक मगरमच्छ को उठाता है और थोड़ा किनारे लेकर आता है। मगरमच्छ के मुंह में एक कुत्ता दिखाई दे रहा है। दरअसल शख्स अपने कुत्ते को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया।

शख्स मगरमच्छ को खींचकर बाहर ले आया और उसके मुंह से कुत्ते को बचा लिया। इसके बाद उसने मगरमच्छ को छोड़ दिया। बताया गया कि मगरमच्छ, खेल रहे कुत्ते को लेकर पानी में चला गया, जैसे इसकी जानकारी कुत्ते के मालिक को लगी। वह मगरमच्छ को खोजने पानी में कूद पड़ा और कैसे कुत्ते की जान बचाई, वीडियो में देख सकते हैं।

विज्ञापन

हालांकि मगरमच्छ छोटा था, इसलिए शख्स उसे खींचकर बाहर भी ले आया और कुत्ते को बचा भी लिया। इस दौरान शख्स के मुंह में शिकार भी था। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा इस शख्स ने कुत्ते की जान भी बचा ली लेकिन उसके मुंह से शिगार नहीं निकला।

यह भी पढ़ें : बनारस में आंटी ने दिखाई ‘भारत की खूबसूरती’, रोने लगी विदेशी महिला; वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन

एक ने लिखा कि या तो सच है कि ये बहादुरी सबके पास नहीं है। अधिकतर लोग अपने कुत्तों को बचाने के लिए इस तरह की बहादुरी नहीं दिखा पाएंगे। एक ने लिखा कि ये कैमरा सेटअप लगाकर कुत्ते को बचाने गया, यह बहुत शर्मिंदगी वाली बात है। एक ने लिखा कि फ्लोरिडा में ये कोई बड़ी बात नहीं है, यहां के लोग बड़े साहसी होते हैं। एक ने लिखा कि भाई मगरमच्छ के मुंह से निवाला निकालना इतना भी आसान नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola