Viral Video: यूएस के स्टेट यूटा (Utah) से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जहां पर गुस्से में पागल एक शख्स ने एक शोरूम में कार घुसा दी। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, इस शख्स ने एक गाड़ी खरीदी थी जिसमें कुछ गड़बड़ी निकली। इसपर उसने रिफंड मांगा तो शोरूम ने इससे इनकार कर दिया। जिसकी वजह से गुस्साए शख्स ने शोरूम ही तोड़ डाला। सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रहा है।
नई कार में थी कुछ परेशानी
35 साल के माइकल मरे ने सुबारू आउटबैक कार खरीदी थी। जिसकी पेमेंट करके वह बाहर निकला ही था कि उसको एहसास हुआ कि कार में कुछ तो गड़बड़ी है। जिसके बारे में उसने शोरूम को जानकारी दी और अपना पैसा वापस करने की मांग की। माइकल का कहना था कि मुझे ऐसी गाड़ी बेची गई है जो पहले से ही खराब है। इस दौरान उसने 4,000 डॉलर (339441.58 रुपये) वापस देने के लिए मैनेजर से बात की थी, जिसको मानने से मैनेजर ने इनकार कर दिया। हालांकि माइकल ने मैनेजर को पहले ही इस बात की चेतावनी दी थी कि अदर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह कार शोरूम में खुद ही ले आएगा।
ये भी पढ़ें: दूल्हा शराबी, नहीं करूंगी शादी…बेगूसराय में मचा ‘बवाल’; बारातियों को बनाया बंधक
मैनेजर का कहना है कि रिफंड नहीं दिया जा सकता है क्योंकि हमने सही स्थिति में गाड़ी दी थी। उनका दावा है कि माइकल की इस हरकत की वजह से शोरूम को करीब 10,000 डॉलर (848,625.36 रुपये) का नुकसान हुआ है। इस घटना के वक्त 7 कर्मचारी सामने के दरवाजे के पास थे, हालांकि इसमें उनको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
शोरूम के कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की हरकत से किसी को भारी नुकसान भी हो सकता था। उसको बिना सोचे समझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। माइकल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गय। उसपर गंभीर अपराध समेत लापरवाही के साथ लोगों की जान खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: इंटरनेट पर रातों रात स्टार बनीं Sofia कौन? जिनके डांस मूव से मची सनसनी
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines