ऑनलाइन सीखा एक्यूपंक्चर और फिर पति पर आजमाया, इलाज के लिए पहुंचा शख्स तो ले ली जान!

Weird News : महिला ऑनलाइन एक्यूपंक्चर सीखती थी और फिर उसे अपने ही पति पर आजमाती थी। हालांकि जब उसने एक मरीज का इलाज करने की कोशिश तो उसकी मौत हो गई। इसके बाद जब जांच हुई तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई।

acupuncture
विज्ञापन

Weird News : आजकल ऑनलाइन पढ़ने-पढ़ाने, सीखने और सिखाने का चलन है, लेकिन सब कुछ हम ऑनलाइन नहीं सीख सकते और ना ही सिखा सकते हैं। चीन की एक महिला ने ऑनलाइन एक्यूपंक्चर सीखा और इसे वह अपने ही पति पर आजमाती थी, लेकिन जब असल में एक शख्स को महिला की जरूरत पड़ी तो उसकी जान चली गई।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी चीन की महिला ने ऑनलाइन वीडियो के जरिए एक्यूपंक्चर सीखा था। इलाके में वह चर्चित हो गई थी और वह लोगों का उपचार भी करती थी, लेकिन जब एक शख्स उसके पास उपचार कराने के लिए पहुंचा तो उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि शख्स की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीं यह भी बताया कि महिला के पास उपचार करने के लिए कोई औपचारिक एक्यूपंक्चर प्रशिक्षण ही नहीं था।

Advertisment

इलाज के दौरान शख्स की मौत 

मामला पिछले साल जून का है। एक व्यक्ति की तबियत खराब हुई तो वह अपने गांव की प्रसिद्ध एक्यूपंक्चर की जानकार मानी जाने वाली महिला के पास पंहुचा। इलाज के लिए महिला ने शख्स से 500 युआन (लगभग 6 हजार रुपये) ले लिए। बताया गया कि एक्यूपंक्चर के दौरान शख्स को बेहद तकलीफ हुई। इसके बाद महिला ने उसे उठाकर इधर-उधर घूमाने की कोशिश की तो वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

जांच में सामने आया कि महिला ने ऑनलाइन एक्यूपंक्चर सीखा और उसे कोई औपचारिक एक्यूपंक्चर प्रशिक्षण मिला ही नहीं था। वह ऑनलाइन सीखती थी और इसे अपने पति पर आजमाती थी। इस तरह उसने अपने ट्रेनिंग की। जांच में पता चला कि शख्स की मौत के पीछे महिला द्वारा दिया गया उपचार ही था।

विज्ञापन

इसके बाद महिला पर केस दर्ज किया गया और आरोप लगाया गया कि उसे अवैध रूप से ट्रेंडिंग ली। इसके बाद क्लिनिक भी खोल लिया। इसके बाद उसने पीड़ित के परिजनों को मुआवजा भी दिया था। वहीं अदालत ने उसे दो साल तक निगरानी में रहने और 18 महीने की सजा सुनाई।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ