हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Red Velvet Balls Recipe: नाश्ते में बनाएं पौष्टिकता से भरपूर रेड वेलवेट बॉल्स, शरीर को मिलेगी ताकत, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: अगर आप एक हेल्थ कॉन्शियस या फिटनेस फ्रीक हैं और नाश्ते के लिए किसी पौष्टिक डिश की खोज कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए रेड वेलवेट बॉल्स बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस डिश को चुकंदर, गाजर, नारियल और दूध जैसे कई हेल्दी फूड्स की मदद से बनाया जाता है। इसके सेवन से आपके शरीर में खून की कमी पूरी होती है और आपके शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाीती है। इसके अलावा ये डिश प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा से भरपूर होती है इसलिए वेट लॉस के दौरान इसको आप कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं रेड वेलवेट बॉल्स बनाने की रेसिपी-

रेड वेलवेट बॉल्स बनाने की सामग्री-
-चुकंदर 250 ग्राम कटा हुआ
-घी 1/2 कप
-जायफल पाउडर 1 बड़ा चम्मच
-गाजर 250 ग्राम कद्दूकस की हुई
-नारियल 1/4 कप
-मिक्स ड्राई फ्रूट्स 100 ग्राम
-दूध 1/4 कप
-चीनी 300 ग्राम
-हरी इलायची 1 बड़ा चम्मच

अभी पढ़ें – इस साल बप्पा को भोग में चढ़ाएं स्वादिष्ट मावा मोदक, होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानें रेसिपी

रेड वेलवेट बॉल्स बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालकर पिघलाएं।
फिर आप इसमें सारे मेवे डालें और करीब 5 मिनट तक भूनकर निकाल लें।
इसके बाद आप इसी कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर पिघला लें।
फिर आप इसमें कद्दूकस की हुई चुकंदर और गाजर डालें और धीमी आंच पर सोफ्ट होने तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें चीनी डालें और पिघलने तक पका लें।
फिर आप इसमें फ्राई मेवे और 1/4 कप दूध डालकर अच्छी तरह से पका लें।
इसके बाद आप इसमें इलायची पाउडर और ताजा कटा हुआ नारियल डाल दें।
फिर आप इसको अच्छी तरह से पकाकर पूरी तरह से ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
इसके बाद आप तैयार मिक्चर के गोल-गोल बॉल्स बना लें।
फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
इसके बाद आप तैयार बॉल्स को इसमें डालें और फ्राई कर लें।
अब आपकी स्वादिष्ट रेड वेलवेट बॉल्स बनकर तैयार हो चुकी हैं।
फिर आप इनको केचप या अपनी पसंद के किसी अन्य डिप के साथ सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें