नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला है एक सबसे बड़ा त्योहार है। इस साल गणेश चतुर्थी का महोत्सव 31 अगस्त 2022 से शुरू होने वाला है जोकि अगले 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में लोग अपने घरों में गणपति की मूर्ती स्थापित करते हैं और उनको तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए अंजीर की खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट और लजीज होती है। इस टेस्टी खीर को आप गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बनाकर बप्पा को भोग लगा सकते हैं। इसके साथ ही इससे आप घर आए मेहमानों को प्रसाद स्वरूप भी भेंट कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं अंजीर की खीर बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – बाजार की मिलावटी ड्रिंक की बजाय, ट्राई करें टेस्टी अमरूद जूस रिफ्रेशिंग कूलर, जानें रेसिपी
अंजीर की खीर बनाने की सामग्री-
-1 लीटर दूध
-14-15 अंजीर
-10-12 बादाम
-5-6 खारक
-10-12 काजू
-8-10 बादाम भिगोई हुई
-8-10 पिस्ता भिगोये
-1/4 टी स्पून केसर धागे
-1 कप कंडेस्ड मिल्क
-4-5 हरी इलायची
-2 टी स्पून बादाम कतरन
-2 टी स्पून देसी घी
-स्वादानुसार चीनी
अभी पढ़ें – इस साल बप्पा को भोग में चढ़ाएं स्वादिष्ट मावा मोदक, होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानें रेसिपी
अंजीर की खीर बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले अंजीर को धोकर टुकड़ों में काट लें।
फिर आप एक कढ़ाई में 2 टी स्पून घी डालें और गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें अंजीर के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर भून लें।
फिर आप एक बाउल में दूध डालकर इसमें भुने हुए अंजीर को करीब 4-5 घंटे तक भिगोकर रख दें।
इसके बाद आप कढ़ाई में बचे हुए घी में छिलें हुए बादाम और कटी खारक डालें।
फिर आप इनको धीमी आंच पर करीब 1-2 मिनट तक भूनकर एक बाउल में निकाल लें।
इसके बाद आप मिक्सर जार भुने खारक, बादाम और हरी इलायची डालें।
फिर आप इनको एक साथ अच्छी तरह से पीसकर चूरा बना लें।
इसके बाद आप मिक्चर जार में दूध में भिगोई अंजीर डालें।
फिर आप इसको भी सबके साथ अच्छी तरह से पीसकर मिक्चर को एक बर्तन में निकाल लें।
इसके बाद आप बाकी के ड्राई फ्रूट्स को भी घी में भूनकर रख लें।
फिर आप बचे हुए दूध को कढ़ाई में डालकर उबाल लें।
इसके बाद आप इसमें पिसा हुआ अंजीर का पेस्ट डालें और मिलाकर पकाएं।
फिर आप इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और चलाते हुए धीमी आंच पर पका लें।
इसके बाद आप इसमें स्वादानुसार चीनी डालकर घुलने तक पकाएं।
फिर आप एक दो चम्मच दूध लेकर उसमें केसर को भिगोकर इसमें डाल दें।
इसके बाद आप इस खीर को कम से कम 4-5 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें।
अब आपकी स्वादिष्ट अंजीर की खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको पिस्ता कतरन और अंजीर के टुकड़ों से गार्निश करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
11 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines