नई दिल्ली: अगर आप ब्रेकफास्ट या स्नैक में कुछ इंस्टेंट बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए चावल चीला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये चीला स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। इसको आप रात के बचे हुए चावल की मदद से बिना किसी झंझट के आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये आपके लिए नाश्ते से लेकर स्नैक के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। बच्चे हों या बड़े दोनों ही इसके स्वाद को खूब पसंद करते हैं और पेट भरकर खाते हैं, तो चलिए जानते हैं चावल चीला बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – नाश्ते में बच्चों को खिलाएं चटपटे पनीर गोल्डन फ्राई, स्वाद चखकर फैन बन जाएंगे, जानें रेसिपी
चावल चीला बनाने की सामग्री-
-चावल
-आलू उबले
-प्याज बारीक कटे
-टमाटर बारीक कटे
-हरा धनिया बारीक कटा
-हरी मिर्च बारीक कटी
-थोड़ा सा बेकिंग सोडा और
-स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – खाने के साथ झटपट बनाएं चटपटी करोंदे की चटनी, इम्यूनिटी होगी मजबूत, जानें रेसिपी
चावल चीला बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धोएं और कुछ देर भिगोकर रख दें।
फिर आप कुछ आलू को प्रेशर कुकर में डालकर उबाल लें।
इसके बाद आप प्याज, टमाटर, हरा धनिया और हरी मिर्च को भी बारीक काट लें।
फिर भिगोए हुए चावल से पानी निकालकर चावल को मिक्सर जार में डालें।
इसके साथ ही आप इसमें उबले आलू और पानी डालकर अच्छी तरह से पीकर स्मूद पेस्ट बना लें।
फिर आप एक पेस्ट को एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें।
इसके बाद आप इस पेस्ट में बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, और हरा धनिया डाल दें।
इसके साथ ही आप इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा और नमक डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर बैटर तैयार कर लें।
इसके बाद आप एक नॉन स्टिक पैन पर थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें।
फिर आप इस पर थोड़ा सा बैटर डालें और गोलाकार फैला लें।
इसके बाद आप इस चीले को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक ढक कर पकाएं।
अब आपकी स्वादिष्ट चावल का चीला बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको कैचप या पसंदीदा चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
OMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
51 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines