Cheese Dosa Recipe: बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद और महक से भरपूर चीज़ डोसा, जानें रेसिपी

चीज़ डोसा

नई दिल्ली: डोसा एक साउथ इंडियन डिश है। इसको लोग नाश्ते से लेकर लंच में झटपट बनाकर खा सकते हैं। इसलिए डोसे की आपको कई वैराइटीज आसानी से मिल जाती हैं जैसे- इनियन डोसा, मसाला डोसा, सादा डोसा या चिकन डोसा आदि। लेकिन क्या कभी आपने चीज़ डोसा ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चीज़ डोसा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप एक चीज़ लवर हैं तो ये स्वादिष्ट और लजीज डोसा आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। बच्चे तो इसको एक बार खाकर बार-बार खाने की डिमांड करेंगे, तो चलिए जानते हैं चीज़ डोसा बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन
विज्ञापन

चीज़ डोसा बनाने की सामग्री-
-पनीर 200 ग्राम
-मेथी दाना 2 चम्मच
-हरी मिर्च 6 कटी हुई
-चावल 4 कप
-रिफाइंड तेल 1 कप
-हरा धनिया 1 मुट्ठी
-प्याज 2 कटा हुआ
-उड़द की दाल 2 कप
-नमक 1 चम्मच (स्वादानुसार)

विज्ञापन

चीज़ डोसा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन 4 कप चावल और 2 कप उड़द की दाल डालें।
फिर आप इनको धोकर करीब 5-6 घंटों तक अलग-अलग बर्तन में भिगोकर रख दें।
इसके बाद आप 2 चम्मच मेथी को करीब 15 मिनट तक भिगोकर रख दें।
फिर आप मिक्सी में मेथी दाना, चावल और दाल डालकर पेस्ट बना लें।
इसके बाद आप इस पेस्ट में नमक मिलाकर लगभग 7-8 घंटे तक ढककर रख दें।
फिर आप एक नॉन स्टिक तवे को तेल से ग्रीस करके मीडियम आंच पर गर्म करें।
इसके बाद आप इस पर तैयार डालें और गोलाकार आकार में फैला लें।
फिर आप इसके किनारों पर तेल छिड़ककर थोड़ी कुछ देर तक पकाएं।
इसके बाद आप इस पर कद्दूकस किया हुआ पनीर, कटा हुआ प्याज और धनिया डालकर रोल कर लें।
अब आपका स्वादिष्ट चीज़ डोसा बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको चटनी या सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ