Maharashtra Flood : महाराष्ट्र के कई जिले बाढ़ ग्रसित हैं। मुंबई, पुणे, पालघर और ठाणे में हालत खराब हैं। हर तरफ पानी ही पानी है, बांध और नदियां उफान पर हैं। बाढ़ की वजह से कई सड़कों पर बंद किया गया है। कई जगहों पर स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कुछ जगहों पर NDRF और सेना लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कुछ वीडियो और फोटो भी वायरल हो रहे हैं।
मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और पुणे शहर समेत कुछ इलाकों इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी के लिए रेड अरल्ट जारी किया गया है। पुणे में भारी बारिश की चेतावनी के चलते अधिकतर इलाकों के स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई।
एयरपोर्ट जा रहे लोगों के लिए जारी की गई एडवाइजरी
बारिश के कारण ट्रेनों के संचालन और हवाज जहाज की उड़ानों पर असर पड़ा है। इंडिगो ने अपने यात्रियों को सलाह दी है कि बारिश के कारण उनकी उड़ानों में समय पर देरी हो रही है। वह यात्रियों को अपडेट करने की कोशिश कर रहे हैं, इसके बावजूद वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले उड़ान की जांच जरूर कर लें।
राहत और रेस्क्यू के लिए सेना कर रह मदद
पुणे में बाढ़ से प्रभावित लोगों को निकालने भारतीय सेना की कई टुकड़ियों को तैनात किया गया है। खबरों की मानें तो 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। भारतीय सेना के साथ ही NDRF, फायर ब्रिगेड के साथ आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा राहत अभियान चलाये जा रहे हैं। सीएम एकनाथ शिंदे ने लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो हवाई मार्ग से रेस्क्यू किया जाएगा।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
21 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines