Harry Potter Viral Video Truth Revealed: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 144 साल बाद लगने वाला पूर्ण महाकुंभ लगा है। 14 जनवरी से शुरू हुए इस महाकुंभ से अब तक कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, लेकिन अब जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे इंटरनेट यूजर्स का दिमाग हिलाकर रख दिया है। एक युवक का वीडियो सामने आया है। युवक ने नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है और वह खाना खाते हुए नजर आ रहा है।
कहा जा रहा है कि यह युवक कोई और नहीं बल्कि हैरी पॉटर है। जी हां, मशहूर लेखक जे.के. राउलिंग द्वारा क्रिएट किया गया काल्पनिक किरदार हैरी पॉटर को निभाने वाले एक्टर डैनियल रैडक्लिफ, जिन्हें उनकी खूबसूरत आंखों के लिए काफी पसंद किया जाता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जबकि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।
हैरी पॉटर नहीं उसका हमशक्ल है युवक
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रयागराज में महाकुंभ मेले में शूट किए गए इस वीडियो में दिख रहा युवक जींस, नीले रंग की टी-शर्ट और पफर जैकेट पहने हुए हैं। वह डिस्पोजेबल प्लेट में खाना खाते हुए नजर आ रहा है, लेकिन युवक असल में हैरी पॉटर (डैनियल रैडक्लिफ) नहीं हैं, बल्कि उनका हमशक्ल है।
हैरी पॉटर जैसा दिखता है, लेकिन हैरी पॉटर को अपनी खूबसूरत आंखों, गोल चश्मे, अस्त-व्यस्त काले बालों और माथे पर बिजली के आकार के निशान के लिए जाना जाता है। वहीं इस वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या वाकई यह डेनियल रैडक्लिफ हैं? दूसरे यूजर ने लिखा कि ओ भई, यह तो हैरी पॉटर है। कुछ यूजर्स ने चौंकाने वाली इमोजी पोस्ट करके प्रतिक्रिया व्यक्त की।
मोनालिसा का वीडियो भी हुआ था वायरल
बता दें कि इससे पहले प्रयागराज में लगे महाकुंभ से मोनालिसा नामक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी खूबसूरत आंखों ने लोगों को दीवाना बना दिया। वह इंटरनेट की दुनिया में मशहूर हो गई है, लेकिन इस लोकप्रियता ने उससे काम छीन लिया। मजबूरन उसे वापस अपने घर जाना पड़ा।
बता दें कि 14 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 9 करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नामी हस्तियां त्रिवेणी में पवित्र स्नान कर चुकी हैं। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने आएंगे।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines