Maha Kumbh 2025: कुंभ मेले में व्यक्ति ने की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले में एक व्यक्ति को पब्लिक चेंजिंग रूम में पेशाब करते हुए पकड़ा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस घटना ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है, और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Viral Video (18)
विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले को दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है, जो आध्यात्मिकता और भक्ति का प्रतीक है। लेकिन हाल ही में इस मेले में हुई एक घटना ने लोगों को नैतिकता पर सोचने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति को पब्लिक चेंजिंग रूम के अंदर पेशाब करते हुए पकड़ा गया है। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। आइए इसके बारे में जानते हैं।

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को दिव्या गंदोत्रा टंडन नाम की एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग उस व्यक्ति को पकड़कर उससे सवाल कर रहे हैं। हालांकि वह व्यक्ति बार-बार माफी मांगता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी सफाई देने की कोशिश से माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो जाता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस जगह पर वह ऐसी हरकत कर रहा था, उसके नजदीक ही बाथरूम था। यहां हम वो वीडियो शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश

इस वीडियो के वायरल होने के बाद जनता में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने कहा कि इस तरह की घटना महाकुंभ मेले की पवित्रता के साथ खिलवाड़ करना है और इस पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वीडियो को अब तक 2.89 लाख बार देखा जा चुका है, और इस पर लगातार रिएक्शन भी आ रहे हैं।

एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा कि इस हरकत को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए है, खासकर महाकुंभ जैसे पवित्र स्थल पर। प्रशासन को तुरंत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि कोई इतना इनसेंसिटिव कैसे हो सकता है? क्या बुनियादी शिष्टाचार खत्म हो चुका है? एक और यूजर ने कहा कि ऐसी घटनाएं मेले की छवि को धूमिल कर रही हैं। हमें इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ