---विज्ञापन---

Watch Video: साल 2023 का आखिरी चंद्रग्रहण देश के अलग-अलग शहरों में दिखा

Lunar Eclipse Video Viral: भारत में चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा देखा गया। के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, आप भी देखिए...

---विज्ञापन---

Chandra Grahan Video Viral: साल 2023 का आखिरी चंद्रग्रहण पूरी दुनिया और देश में लोगों ने देखा। शनिवार रात 1 बजकर 5 मिनट पर शुरू चंद्रग्रहण करीब 2 बजकर 24 मिनट तक रहा। एक घंटा 19 मिनट ग्रहण को भारत में देखा गया। चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है। अब 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण पड़ेगा। शरद पूर्णिमा तिथि, मास, वर्ष, गोचर की गणना से देखें तो 2005 में शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण था। इसके 18 साल बाद अब 2023 में शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की स्थिति बनी। साथ ही वाल्मीकि जयंती का संयोग बना। ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लगा था। चंद्रग्रहण भारत सहित एशिया, आस्‍ट्रेलिया, उत्‍तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका सहित हिन्‍द महासागर के अधिकांश देशों में दिखाई दिया। भारत में चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा देखा गया। ग्रहण लगने से पहले चंद्रमा लाल रंग की लालिमा लिए पूरे आकार में नजर आया।

यह भी देखें: पाकिस्तान में रेव पार्टी; अर्धनग्न हालत में नशे में धुत मिले स्कूल स्टूडेंट्स, पुलिस रेड का Video Viral

---विज्ञापन---

पूर्ण और आंशिक ग्रहण में क्या अंतर?

जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी अपूर्ण रूप से दिखते हैं तो इसे आंशिक ग्रहण कहते है। इसका मतलब यह होता है कि चंद्रमा का केवल एक हिस्सा धरती की उपछाया से गुजरेगा। आंशिक ग्रहण के दौरान, चंद्रमा पर छाया तब तक बढ़ती रहेगी, जब तक सह चरम पर न पहुंच जाए। पूर्ण चंद्रग्रहण की स्थिति में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक ही पॉइंट पर होते हैं। पूर्ण चंद्रग्रहण आंशिक ग्रहण की तरह ही लगना शुरू होता है, लेकिन अपने चरम पर पृथ्वी की छाया पूरे चंद्रमा को ढक लेती है, तब यह पूर्ण चंद्रग्रहण हो जाता है। वहीं वैदिक ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्रग्रहण पूर्णिमा को और सूर्यग्रहण अमावस्या को लगता है। चंद्रग्रहण के समय चांद केतु से पीड़ित होता है। ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का पूजा-पाठ और शुभ कार्य वर्जित होता है। सूर्य की परिक्रमा करते समय जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है, तब चंद्रग्रहण लगता है।

चंद्रग्रहण के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, आप भी देखिए…

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल में ऐसे दिखा चंद्रग्रहण…

<

---विज्ञापन---

>

आसाम के गुवाहाटी में चंद्रग्रहण का नजारा…

---विज्ञापन---

<

>

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र के मुंबई में चंद्रग्रहण ऐसा नजर आया…

<

---विज्ञापन---

>

First published on: Oct 29, 2023 09:05 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola