पाकिस्तान में रेव पार्टी; अर्धनग्न हालत में नशे में धुत मिले स्कूल स्टूडेंट्स, पुलिस रेड का Video Viral

Pakistan Rave Party: रेव पार्टी चल रही थी। नशे में धुत लड़के-लड़कियां नाच रहे थे कि अचानक पुलिस आ गई और स्कूल स्टूडेंट्स में अफरा तफरी मच गई, देखिए वीडियो…

Karachi Halloween Rave Party

Karachi Halloween Rave Party

Pakistan Karachi Halloween Rave Party: पाकिस्तान के कराची में एक बंगले में हैलोवीन थीम पर रेव पार्टी चल रही थी कि अचानक पुलिस पहुंच गई। पुलिस को अर्धनग्न हालत में नशे में धुत स्कूल स्टूडेंट्स म्यूजिक पर झूमते मिले, जिन्हें पकड़कर थाने ले जाया गया। वहीं इस रेव पार्टी और छापेमारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी चल रही है। लड़के-लड़कियां नशे में धुत झूम रहे हैं। अचानक पुलिस आ जाती है और सभी इधर उधर भागने लगते हैं। मौके से पुलिस को शराब की बोतलें भी मिलती हैं। पुलिस ने लड़कियों समेत करीब 10 स्टूडेंट गिरफ्तार किए हैं।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

>
कोर्ट ने वीडियो जारी करने पर पुलिस को फटकारा

मिली जानकारी के अनुसार, रेव पार्टी में मिले स्टूडेंट्स कराची के ग्रामर स्कूल के थे। पार्टी के लिए परमिशन तक नहीं ली गई थी। पार्टी रात करीब 11 बजे शुरू हुई, जो देर रात तक चली। पुलिस ने सुबह करीब 4 बजे छापा मारा, तब भी पार्टी चल रही थी। वहीं पार्टी में मिले स्टूडेंट्स नाबालिग थे। इसलिए कोर्ट ने रेव पार्टी और छापेमारी का वीडियो जारी करने पर पुलिस को फटकार लगाई है। कोर्ट को अनुसार, पुलिस को वीडियो पब्लिक में उजागर नहीं करना चाहिए था। पार्टी में शामिल नाबालिग छात्र-छात्राओं की पहचान भी उजागर नहीं करनी चाहिए थी। यह नियमों के खिलाफ है। इसलिए पुलिस के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: पहले सेक्स के लिए बुलाती, फिर मार डालती, पुलिस के हत्थे चढ़ी 33 साल की सीरियल किलर

बंगला देने और शराब उपलब्ध कराने वाले पर केस

वहीं पूछताछ में पार्टी के आयोजकों ने बताया कि उन्होंने पुलिस स्टेशन में लेटर देकर पार्टी के लिए परमिशन ली थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि स्टूडेंट्स ने स्कूल के लेटर हेड पर परमिशन ली थी या नहीं। बंगले के मालिक की पहचान खालिद खान के रूप में हुई है। खालिद खान पर पुलिस ने छात्रों को पार्टी करने के लिए बंगला उपलब्ध कराने के आरोप में कार्रवाई हुई है। अयान खान नामक शख्स पर पार्टी में आए नाबालिग छात्रों को प्रतिबंधित सामान उपलब्ध कराने का आरोप है। अभी तक मालिक और सप्लायर की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है। बहरहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ