Lucknow Tractor Stunt : दोस्ती-यारी में लोग बातों ही बातों में शर्त लगा लेते हैं। चाहें स्टंट करना हो या स्पीड से गाड़ी चलानी हो, चाहें ऊंचाई से छलांग लगानी हो या फिर लंबी दूरी तक तैरना हो, लोग चुनौती स्वीकार कर जान जोखिम में डालने से नहीं घबराते। लखनऊ के इटौंजा में भी दो लोगों के बीच शर्त लग गई, इस शर्त को पूरी करने में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना 22 जून की है, भरी दोपहर में खाली मैदान में लोगों की भीड़ एकत्रित थी। नीरज और जोगेंद्र नाम के दो शख्स अपने-अपने ट्रैक्टर से पहुंचे थे, दोनों के बीच 15 हजार की शर्त लगी थी। दोनों ने ट्रैक्टर को विपरीत दिशा में खड़ा किया और दोनों टैक्टर को लोहे की एक जंजीर से बांध दिया गया।
शर्त ये थी कि किसका ट्रैक्टर किस ट्रैक्टर को खींचने में कामयाब होता है। रेस शुरू होते ही दोनों ने ट्रैक्टर को रेस देना शुरू किया लेकिन जोगेंद्र के ट्रैक्टर ने झटके से नीरज के ट्रैक्टर को खींचा, जिससे वह हवा में खड़ा हो गया। जोगेंद्र ने ट्रैक्टर को लगातार खींचना जारी रखा तो ट्रैक्टर नीरज पर पलट गया।
इसके बाद लोगों ने चिल्लाकर जोगेंद्र से ट्रैक्टर रोकने के लिए कहा और नीरज के ट्रैक्टर को सीधा करने की कोशिश की। नीरज ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह दब गया था और उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही था। ग्रामीणों ने मिलकर ट्रैक्टर को सीधा किया और नीरज को निकालकर अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों का कहना है कि नीरज ट्रैक्टर के स्टंट का शौकीन था और इससे पहले दो बार इसी तरह की शर्त को जीत चुका था।
यह भी पढ़ें : एक बॉयफ्रेंड के लिए आधे कपड़ों में भिड़ीं दो युवतियां, होटल की बालकनी का वीडियो वायरल
वहीं पुलिस को इस बात की भनक ही नहीं थी कि इलाके में जानलेवा स्टंट भी किया जा रहा है। पुलिस ने स्वीकार किया कि उन्हें पता ही नहीं था, स्टंट किया जा रहा है। वहीं डीसीपी का कहना है कि मामला संज्ञान में है, इस मामले की जांच की जा रही है, इस स्टंट में शर्त लगाने में किन-किन लोगों का हाथ था, उनकी पहचान कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
12 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines