एक बॉयफ्रेंड के लिए आधे कपड़ों में भिड़ीं दो युवतियां, होटल की बालकनी का वीडियो वायरल

Girl Fight Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को लेकर दो लड़कियां बुरी तरह से लड़ाई करती दिखाई दे रही हैं। लड़ाई तब शुरू हुई जब दोनों को पता चला कि दोनों एक ही लड़के को डेट कर रही हैं।

Girl Fight

Girl Fight Viral Video : आज के समय में ईमानदार पार्टनर खोजना जिंदगी के सबसे मुश्किल टास्क में से एक है। एक्स्ट्रा अफेयर को लेकर कपल के बीच विवाद होता है, कई बार यह विवाद तलाक तक पहुंच जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दो लड़कियां तब मारपीट और लड़ाई पर उतर आईं, जब उन्हें पता चला कि दोनों एक ही लड़के को डेट कर रही हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में दो लड़कियों को एक गैलरी में लड़ते देखा जा सकता है। एक लड़की जमीन पर गिरी हुई है तो दूसरी उसके ऊपर चढ़ी हुई है। कई अन्य लोग वहां मौजूद है जो इस लड़ाई को छुड़ाने की जगह वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। दावा किया गया कि इस लड़ाई के पीछे एक लड़का है। दोनों लड़कियां एक ही लड़के को डेट कर रही थीं और जब दोनों का आमना सामना हुआ तो ये स्थिति बन गई।

विज्ञापन

लड़ाई का वीडियो हो रहा वायरल

दोनों लड़कियों को सार्वजानिक स्थान पर मारपीट करते देखा जा सकता है। लड़कियों के बीच हुई इस गंदी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोगों का कहना है कि ये लड़ाई वाकई वाजिब है तो कुछ का कहना है कि दोनों को एक साथ मिलकर लड़के की खबर लेनी चाहिए, जो दोनों को धोखा दे रहा था।

देखें वीडियो

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि साऊथ अफ्रीका की लड़कियां कितने निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। वह उसी लड़के को डेट करना चाहती हैं, जिसके पास अच्छा पैसा है।अगर इसमें कोई दखलंदाजी हो तो किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं। एक अन्य ने लिखा कि लड़के, लड़कियों का फायदा उठाते हैं और एक साथ कई को धोखा दे रहे होते हैं और जब पकड़े जाते हैं तो खुद को दूर कर लेते हैं।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दुनिया भर में महिलाएं पुरुषों से या पुरुषों के लिए लड़ती रहती हैं। महिलाओं में यह समस्या सिर्फ नाइजीरिया में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। एक अन्य ने लिखा कि यह दक्षिण अफ्रीकी महिलाएं हैं जिन्होंने खुद को सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। दक्षिण अफ्रीका की महिलाएं ऐसा नहीं करती थीं। शर्मनाक वीडियो है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ