Lottery Winner Viral News: लॉटरी जीतने के लिए लोखों लोग टिकट खरीदते हैं, उनमें से कुछ लोग ही जीतते हैं। लोग इसी उम्मीद से लॉटरी टिकट खरीदते हैं कि हो सकता है कि एक दिन उनकी भी किस्मत चमक जाए। एक बुजुर्ग की किस्मत चमक गई और वह लॉटरी जीत भी गया लेकिन इसके बाद एक ऐसी जानकारी पता चली कि अब वह लोगों को सावधान रहने की सलाह दे रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड के रहने वाले 70 वर्षीय फ्रैंक केमलर ने लगभग 50 लाख की लॉटरी जीत ली। इसके बाद उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी और कहा कि बैग पैक करो, हम सब अब घूमने जा रहे हैं। इसी बीच जब वह किसी काम से सरकारी ऑफिस गए तो उसे बताया गया कि अब उसे पेंशन नहीं मिलेगी। दरअसल जिस लॉटरी को बुजुर्ग ने जीता था उसका भुगतान महीने की सैलरी की तरह किया जाता है।
बुजुर्ग को बताया गया कि लॉटरी की रकम उसकी महीने की आय है, ऐसे में अब वह पेंशन के उपयुक्त नहीं है। इसलिए उसका पेंशन बंद किया जा रहा है। फ्रैंक केमलर ने कहा कि एक तरफ मुझे खुशी है कि मैंने लॉटरी जीत लिया लेकिन दूसरी तरफ मुझे दुःख है कि मेरी पेंशन बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मैंने तो जीत की राशि एक साथ लेने के लिए भी तैयार था लेकिन मुझे इसका ऑप्शन ही नहीं मिला।
यह भी पढ़ें : विमान में यात्री ने अंडरवियर के साथ की ऐसी हरकत, क्रू को लेना पड़ा सख्त एक्शन
70 वर्षीय बुजुर्ग ने कहा कि मुझे अब डॉक्टर से मिलने, दवाई के लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे, पहले यह सब पेंशन में ही शामिल था। हालांकि लॉटरी की आखिरी किस्त उन्हें मिल चुकी है अब वह दोबारा पेंशन के लिए आवेदन कर चुके हैं। हो सकता है दोबारा पेंशन शुरू होने में 6 महीने का वक्त लग जाए।
यह भी पढ़ें : Bizarre incidents in flight: सामान मिलने में हुई देरी तो एयरपोर्ट पर यात्री ने दी ऐसी धमकी, हैरत में पड़ गए लोग
उन्होंने लोगों को आगाह किया कि लॉटरी खरीदते समय में कोई चेतावनी नहीं दी जाती है। मैं चाहता हूं कि जो लोग लॉटरी खरीद रहे हैं वह सावधान रहें। ऐसा ना हो कि लॉटरी जीतने के बाद वह जॉब और अन्य सरकारी लाभ से हाथ धो बैठें। उन्होंने कहा कि अगर मुझे यह पता होता है तो मैंने अपनी बेटी को टिकट दे देता और उसे ही विनर बना देता। मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि वह सावधान रहें।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
21 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
23 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines