Bizarre incidents in flight: सामान मिलने में हुई देरी तो एयरपोर्ट पर यात्री ने दी ऐसी धमकी, हैरत में पड़ गए लोग

Bizarre incidents in flight: एयरपोर्ट पर जल्दी सामान ना मिलने पर एक शख्स अपना आपा खो बैठा और वह धमकी देने लगा।

Airport conveyor belt

Photo Source : Pexels

Bizarre incidents in flight: फ्लाइट और यात्रियों के बवाल की खबरें आए दिन सामने आती रहती है लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे पढ़ने के बाद यकीनन आपको हैरानी होगी। दरअसल एक यात्री को एयरपोर्ट पर सामान मिलने में देरी हुई तो उसने कर्मचारियों को धमकी दी कि अगर उसका सामान जल्दी से नहीं दिया गया तो वह वहीं पर शौच कर देगा।

विज्ञापन

घटना लंदन गैटविक हवाई अड्डा की है, जहां एक यात्री जहाज से उतरने के बाद अपने सामान की प्रतीक्षा कर रहा था लेकिन कुछ देर बाद ही वह अपना आपा खो बैठा और चिल्लाकर सामान देने की बात कहने लगा। जब उसे जवाब नहीं मिला तो वह कन्वेयर बेल्ट पर चढ़ गया और हंगाम करने लगा। वह सामान भेजने वालों से बात करना चाहता था ताकि उसका सामान सबसे पहले भेज दिया जाए।

विज्ञापन

यहीं कर दूंगा टॉयलेट

हालांकि जब उसे कोई जवाब नहीं मिला तो उसने कहा, “हम इंतज़ार कर रहे हैं! अगर जल्दी से मेरा सामान नहीं दोगे तो मैं ऐसी हरकतें करूंगा, जो अच्छा नहीं लगेगा” उसने यह बातें कसम खाकर धमकाते हुए कही। थोड़ी देर तक इंतजार किया और जब उससे कंट्रोल नहीं हुआ तो वह बोला कि अब अगर मेरा सामान नहीं आया मैं यही पर शौच कर दूंगा।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 20 मिनट तक प्रतीक्षा करने के बाद उसे सामान वापस मिला। अन्य यात्रियों की तुलना में उसका सामान सबसे आगे रखा था, यह देखकर वह खुश हुआ। सामान को देखकर वह खुशी से बोला, एक नंबर ! इसके बाद वह अपना सामान लेकर वहां से चला गया। जानकारी के अनुसार, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह की घटनाएं सामने आई हों, इससे पहले एक महिला यात्री को जब टॉयलेट जाने से स्टाफ ने रोका था तो वह पेंट उतारकर जहाज की गैलरी में टॉयलेट करने की धमकी देने लगी थी। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ