Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं, अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। NDA को बहुमत मिलती दिखाई दे रही है लेकिन जितनी बड़ी जीत की उम्मीद एग्जिट पोल से दिखी थी या भाजपा दावा कर रही थी, वैसा नतीजों में देखने को नहीं मिला। भाजपा को मिले झटके से पकिस्तान का एक नेता बड़ा गदगद है। उसने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट पर अपनी खुशी जाहिर की है।
फवाद चौधरी ने क्या लिखा?
पाकिस्तान सरकार में पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा है कि भारतीय मतदाताओं पर हमेशा से विश्वास रहा है कि वे चरमपंथियों और नफरत फैलाने वालों को खारिज कर देंगे और यह बिल्कुल स्पष्ट है कि मोदी और राजनाथ भी मुश्किल से लोकसभा में पहुंच पा रहे हैं। राहुल गांधी दोनों सीटें जीत रहे हैं।
इसके साथ ही फवाद ने आगे लिखा कि इस समय की महिला ममता बनर्जी हैं, उन्होंने भारत को नफरत फैलाने वालों से बचाया। सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट वायरल हुआ तो लोगों ने इस पर कमेंट्स कर अपना घर बचाने की सलाह दी।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि राहुल गांधी सब से पहले सत्ता में आकर तुम्हें ही बेकार कहेंगे। एक अन्य ने लिखा कि अपने काम पर फोकस करो। एक ने लिखा की इतना उछलो मत, मोदी की पार्टी का गठबंधन अभी भी मेजोरिटी में है। पीएम तो नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। एक अन्य ने लिखा कि क्या इस बात का डर था कि POK जा रहा है?
यह भी पढ़ें : नीतीश सबके हैं! चुनाव नतीजों के बीच ट्रेंड हो रहे नीतीश कुमार, फिर मारेंगे पलटी?
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अपने देश पर ध्यान दें, तुमने अपने देश को बर्बाद कर दिया है। भारत हर कंडीशन में तुमसे बहुत आगे है। एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भारत के आंतरिक मामलों में आपको क्यों दखल देना है? क्या देश के सारे मुद्दे और मसले हल हो गए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines