नीतीश सबके हैं! चुनाव नतीजों के बीच ट्रेंड हो रहे नीतीश कुमार, फिर मारेंगे पलटी?

Lok Sabha Election Result : दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार समेत कुछ अन्य दलों के साथ INDIA के नेता संपर्क में हैं , जरूरत पड़ने पर सरकार बनाने में इनकी मदद ली जा सकती है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े खूब मीम्स शेयर किए जा रहे हैं।

Nitish kumar

Lok Sabha Election Result :  लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ रहे हैं, NDA और INDIA के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही हैं। एग्जिट पोल से कुछ हद तक नतीजे साफ हो रहे हैं, जिसके मुताबिक NDA 400 पार तो नहीं हो रही हैं। वहीं खबर है कि INDIA के नेता TDP और JDU से बातचीत करके अपने साथ लाने की कोशिश कर सकते हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि TDP और JDU से INDIA के नेता संपर्क करने वाले हैं, जिससे अगर सरकार बनाने में मदद की जरूरत पड़े तो इनका समर्थन लिया जा सके। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। खास तौर पर सीएम नीतीश कुमार के फिर पलटने की चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स

यहां यह जानना जरूरी है कि नीतीश कुमार ही वो नेता हैं, जिन्होंने इंडिया गठबंधन की नींव रखी थी। शुरुआत में नीतीश कुमार देश में घूम-घूमकर विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे थे लेकिन गठबंधन की कुछ बैठकों के बाद और चुनाव से पहले वह बीजेपी के साथ चले गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ