52 से 99 हुए...फ‍िर भी कांग्रेस उम्‍मीदवार ने उठा द‍िए EVM पर सवाल, कहा-वोट कहां गए

Delhi Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव 2024 दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, कांग्रेस और आप गठबंधन के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी उदित राज ने सवाल उठाया है।

Udit Raj

Delhi Lok Sabha Election : दिल्ली की सभी सातों सीटों पर एक बार फिर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन भी फेल हो गया और लगातार तीसरी बार भाजपा ने दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर परचम लहराया है। उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उदित राज मैदान में थे लेकिन हार गए और अब हार के बाद उन्होंने चुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा ने योगेंदर चंदोलिया को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस-आप के साझा उम्मीदवार उदित राज थे। उदित राज को 2 लाख 90 हजार 849 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। योगेंदर चंदोलिया को कुल 8 लाख 66 हजार 483 वोट मिले। कांग्रेस को साल 2019 में 52 सीटें मिली थीं और 2024 में कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

उदित राज ने उठाया सवाल

हार के बाद उदित राज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा है कि बीजेपी दिखी ही नहीं थी तो जीत कैसे गई? उदित ने लिखा कि चुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ है और मैं दावे के साथ कह सकता हूं। उत्तर पश्चिम दिल्ली लोक सभा से चुनाव लड़ा , BJP कहीं दिखी नहीं। कांग्रेस और आप दोनों का वोट कहां गया? अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की सहानुभूति का वोट कहां गया? यूपी में जीत सुनिश्चित थी, इसलिए धांधली नहीं कर सके। बिहार, एमपी, दिल्ली और अन्य स्थानों में धांधली हुई है।


उदित राज के पोस्ट पर यूजर्स भी अपनी राय दे रहे हैं। एक ने लिखा कि जहां-जहां कांग्रेस गठबंधन जीता है, वहां चुनाव निष्पक्ष हुआ है और जहां हारा वहां निष्पक्ष नहीं, कैसे? तुम जीतो तो ईवीएम सही है और हारो तो ईवीएम गड़बड़? एक ने लिखा कि धांधली तो हुई है इसमें कोई शक नहीं, दिल्ली की जनता सबसे ज्यादा बीजेपी से नाराज थी और बीजेपी को कैसे जिता दिया?

विज्ञापन

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज,रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत और हर्ष मल्होत्रा चुनाव जीतकर संसद पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ