रावण से युद्ध के लिए राम जी अयोध्या वालों को ले गए होते तो.. भाजपा की हार पर भड़के हनुमान गढ़ी के महंत

Faizabad Lok Sabha Result : फैजाबाद लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद को जीत मिली है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के लल्लू सिंह हार गए हैं। नतीजों के सामने आने के बाद अयोध्या की जनता पर हनुमान गढ़ी के महंत भड़क गये।

Raju Das

अयोध्या हनुमान गढ़ी महंत राजूदास

विज्ञापन

Faizabad Lok Sabha Result : लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। नतीजों में कई जगह की सीटों को लेकर चौकाने वाले आंकड़े सामने आए। इन्हीं में से एक सीट हैं फैजाबाद, फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र वो सीट हैं जिसके अंदर राम मंदिर और अयोध्या आता है। इस सीट से भाजपा की हार हुई है। फैजाबाद से भाजपा की हार पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि अच्छा हुआ कि राम जी युद्ध के लिए भालुओं और बंदरों को लेकर गए थे।

भाजपा की हार पर क्या बोले राजूदास?

राजू दास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है, उन्होंने लिखा, ‘अच्छा हुआ रामायण में रामजी रावण से युद्ध करने के लिए बंदरों और भालुओं को ही ले गए थे! अगर अयोध्या वालों को ले जाते तो सोने की लंका में सोने के चक्कर में रावण से भी समझौता कर लेते।

विज्ञापन

फैजाबाद से भाजपा हारी, सपा जीती

राजू दास का यह पोस्ट तब आया है, जब फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद की जीत हुई है और भाजपा के लल्लू सिंह हार गए। अब राजू दास का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अयोध्या की जनता के बारे में इस तरह का बयान शर्मनाक है। एक ने लिखा कि राम मंदिर के बावजूद अयोध्या में BJP पीछे,और विश्वनाथ कोरिडोर के बाद भी मोदी मात्र कुछ हजार वोट से आगे हैं। कुछ तो भयंकर मिस्टेक हुआ है। एक ने लिखा कि महंत जी, जनता को गाली मत दीजिए, अगर कुछ करना है तो क्षेत्र की जनता को समझने की कोशिश कीजिए।

विज्ञापन

बता दें कि नतीजों से पहले अयोध्या के राजूदास पूजा पाठ और हवन करते दिखाई दिए थे। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री फिर से नरेंद्र मोदी बनें, इसके लिए हनुमानगढ़ी में हनुमत यज्ञशाला में यज्ञ किया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। सपा ने 37 , भाजपा ने 33 , कांग्रेस  6 सीटों पर जीती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ