Unnao News : उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर अभियान चलाया गया लेकिन गड्ढे हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। महकमा तो पूरी ईमानदारी से गड्ढों को खत्म करने में लगा है लेकिन गड्ढे इतने जिद्दी हैं कि भरे जाने के बाद फिर मुंह खोलकर बैठ जाते हैं और इंतजार करते हैं कि कोई आए, इसमें गिरे, चोटिल हो और मुझे शान्ति मिले। शायद इसीलिए उन्नाव के लोगों ने अब इन ढीठ गड्ढों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।
उन्नाव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग सड़क के गड्ढों को भरते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन्होंने चंदा इकट्ठा किया और फिर गड्ढों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया और गड्ढों के मंसूबों पर पानी फेरने की कोशिश की है। खतरनाक और जानलेवा गड्ढा रात में भरा गया।
प्रशासन और महकमा जब इन गड्ढों को भरने में नाकाम रहा, उन्हें ये गड्ढे दिखाई ही नहीं दिए तब स्थानीय लोग इसके खिलाफ खुद ही खड़े हो गए। जब आम लोग अभियान छेड़ते हैं तो किसी को भी झुका देते हैं, खैर ये तो सिर्फ एक गड्ढा था। अब कुछ लोगों का कहना है कि शायद गड्ढे ने अधिकारियों की जेब गरम कर दी थी, इसीलिए वह इस तरफ देखते ही नहीं थे।
अब स्थानीय लोगों द्वारा गड्ढा भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि गड्ढे को बदनाम ना किया जाए, वो अपना काम ठीक से कर रहा है, ये लोग उसका अस्तित्व खत्म करने पर लगे हैं। एक अन्य ने लिखा कि कोई इनको समझाओ, कहीं इन पर ही केस ना हो जाये कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण क्यों करवाया?
यह भी पढ़ें : IRS, NCB तो कभी IT अफसर बन लड़कियों को फंसाता, अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करता
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सराहनीय, आखिर अपनी और अपनों की जान भी तो बचानी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अब भाई जान बचानी है तो खुद के पैसों से सड़क बनाना भी शुरू कर दें? एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि सरकार अगर काम ना करे तो लोगों को खुद ही आगे आकर काम करना चाहिए? या सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देना चाहिए?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines