---विज्ञापन---

IRS, NCB तो कभी IT अफसर बन लड़कियों को फंसाता, अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करता

Fake Officer Arrested in Rajasthan : राजस्थान में एक फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है, जो सरकारी नौकरी करने वाली लड़कियों को अपनी जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करता था।

---विज्ञापन---

Fake Officer Arrested in Rajasthan : बिहार में एक फर्जी आईपीएस पकड़ा गया, अब राजस्थान से एक फर्जी IRS अधिकारी गिरफ्तार हुआ है। यह फर्जी अधिकारी सरकारी नौकरी करने वाली लड़कियों को अपनी जाल में फंसाता था और फिर उन्हें तरह-तरह से ब्लैकमेल करता था। कई लड़कियों को वह शिकार बना चुका था लेकिन अब वह गिरफ्त में है।

NCB को जानकारी मिली कि एक शख्स NCB का जोनल डायरेक्टर बनकर गलत काम कर रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फिर पुलिस ने एक साजिश रची। पुलिस की साजिश में फर्जी अधिकारी फंस गया और पकड़ा गया। हैरानी की बात ये है कि जब पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया फिर भी ये खुद को NCB का अधिकारी बताता रहा लेकिन शिकायत ही NCB की तरफ से थी।

---विज्ञापन---

कभी NCB तो कभी IT का अधिकारी बनता शख्स 

शख्स का नाम सर्वेश कुमावत बताया जा रहा है। ये मध्य प्रदेश प्रदेश के उज्जैन का रहने वाला है। सर्वेश कुमावत कभी एनसीबी का जोनल डायरेक्टर तो कभी इनकम टैक्स कमिश्नर बनकर सरकारी विभाग में नौकरी करने वाली लड़कियों से दोस्ती करता। उनसे बातचीत करता, अश्लील चैट और फोटो लेने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करता था।

यह भी पढ़ें : पुलिस के सामने जमकर चले लात-घूंसे, बाल-साड़ी खींचकर ले गईं महिलाएं, Video Viral

---विज्ञापन---

कैसे पकड़ा फर्जी अधिकारी?

दरअसल सर्वेश कुमावत तीन लड़कियों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। इसी बीच एक लड़की को शक हो गया। लड़की ने जाकर NCB ऑफिस में पता किया तो पता चला कि इस नाम का कोई अधिकारी है ही नहीं। इसके बाद NCB के अधिकारियों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें : बाप रे! 4 शेरों के बीच सोती दिखी महिला, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान

---विज्ञापन---

जांच में पता चला है कि करीब 25 लड़कियों के साथ सर्वेश फ्रॉड कर चुका है। उसके फोन से कई अश्लील तस्वीरें और चैट मिले हैं। पुलिस ने कहा है कि NCB की शिकायत के बाद आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया है।

First published on: Nov 10, 2024 02:21 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola