Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

स्वमिंग पूल से नहाकर निकला, तुरंत हो गई मौत; अचानक मौत का एक और डरावना वीडियो

Live Death Video Meerut :  मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है, यहां एक शख्स की अचानक मौत हो गई। 17 साल का शख्स स्विमिंग पूल में नहाकर निकला ही था कि उसे साइलेंट अटैक आ गया।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Jun 22, 2024 07:50

Live Death Video Meerut :  देशभर से अचानक हो रही मौतों के कई वीडियो सामने चुके हैं। अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स जैसे ही स्विमिंग पूल से नहाकर निकला, कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना पूल के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है।

स्विमिंग पूल से निकला, आ गया अटैक

घटना 21 जून को हुई। बताया जा रहा है कि मामला कस्बा सिवाल खास का है। जहां 17 साल का एक लड़का स्विमिंग पूल में नहा कर निकला, इसके बाद उसकी मौत हो गई। युवक का नाम समीर बताया गया जो क्रिकेट खेलने के बाद स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि नहाते-नहाते वह अचानक पूल से बाहर आ गया और इसके कुछ ही देर बाद वह जमीन पर गिर पड़ा।

---विज्ञापन---

समीर को नीचे गिरा देखकर कुछ वहां मौजूद अन्य युवक उसके पास पहुंचे और उठाने की कोशिश करने लगे। एक शख्स उसे खींचकर छांव में लेकर आया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। समीर की मौत की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जो अब वायरल हो रही है।

देखें वीडियो


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर का कहना है कि समीर की मौत हार्ट अटैक की वजह से ही हुई है। वहीं जब समीर के परिजनों को जानकारी मिली कि समीर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई है तो परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें : क्रिकेट खेल रहे शख्स की मौत का लाइव वीडियो, लगाया छक्का …और हर कोई हक्का-बक्का

बता दें कि अचनाक होने वाली मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं। किसी की रेस्टोरेंट में मौत हो गई तो किसी को डॉक्टर के चेम्बर में अटैक आ गया। कोई डांस करते-करते मर गया तो कोई क्रिकेट खेलते दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही में मुंबई के मीरा रोड से चौकाने वाला मामला सामने आया था, जहां क्रिकेट खेलने के दौरान शख्स ने छक्का मारा, तभी उसे हार्ट अटैक आ गया और दुनिया से चला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

First published on: Jun 22, 2024 07:50 AM

संबंधित खबरें