देखिए जिम करते-करते कैसे चली गई लड़की की जान, थोड़ी से गलती से खत्म हुई जिंदगी

Girl Live Death Viral Video : सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जिम करती लड़की को नीचे गिरते देखा जा सकता है। बताया गया कि इसके बाद लड़की की मौत हो गई।

Gym Accident Viral Video

Girl Live Death Viral Video : जिम करती एक लड़की की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़की तीसरी मंजिल पर मौजूद जिम से नीचे गिरी और उसकी मौत हो गई। जिम में लगे सीसीटीवी में लड़की की मौत की घटना रिकॉर्ड हो गई है, जो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की ट्रेडमिल पर दौड़ रही थी, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और उसकी मौत हो गई।

घटना इंडोनेशिया के जिम की है। जिम एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर था। जिम में एक अजीब घटना हुई। एक लड़की अचानक ट्रेडमिल से ठोकर लगने के बाद अपना संतुलन खो बैठी और तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई, जिसका भयावह वीडियो भी सामने आया है। यह घटना इंडोनेशिया के पश्चिम कालीमंतन के पोंटियानक में 18 जून को हुई है।

जिम करती लड़की अचानक गिरी और हो गई मौत 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डरावने वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 22 साल की लड़की ट्रेडमिल पर दौड़ रही थी, अचानक वह चेहरा पोछने के लिए रुकी और उसका संतुलन बिगड़ गया। वह पीछे की ओर जाने लगी, पीछे दीवार के तौर पर शीशे लगे थे। लड़की शीशे से टकराई लेकिन शीशा टूट गया और लड़की नीचे आ गिरी। लड़की की वहीं पर मौत हो गई।

दावा किया गया है कि लड़की छोटे भाई-बहन और बॉयफ्रेंड के साथ जिम पहुंची थी। उसके सभी जानने वाले दूसरे फ्लोर पर जिम कर रहे थे लेकिन लड़की ने ट्रेडमिल का उपयोग करने की बात कहकर तीसरी मंजिल पर आए गई थी। जिम पहुंचने के केवल 30 मिनट बाद ही यह घटना हो गई और उसकी जान चली गई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि कहीं इसमें कोई साजिश तो नहीं है।

रिपोर्ट्स में बताया गया कि जैसे ही लड़के के गिरने की सूचना मिली, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसके सिर में अधिक चोट लगी थी। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। जांच में यह बात भी सामने आई है कि ट्रेडमिल और कांच की दूरी मात्र दो फीट की थी, इसीलिए यह घटना हुई है। वहीं जिम के मालिक ने माफ़ी मांगते हुए तीन दिन के लिए जिम बंद रखने की बात कही थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ