भारत के इस गांव के हर घर में पैदा होते हैं जुड़वा बच्चे! वैज्ञानिक भी नहीं खोज पाए वजह

Kerala Viral News: हमारे देश में कई ऐसी चीजें हैं जिनका रहस्य बना ही रहता है। वो क्यों हैं, कैसे हैं? इसका जवाब कोई नहीं खोज पाया है। ऐसे ही एक गांव की आज हम बात करेंगे जहां पर हर घर में जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं।

Kerala Viral News

Kerala Viral News: दुनिया में ऐसी बहुत सी चाजें हैं जो आपको चौंका सकती हैं। ऐसा ही रहस्यों से भरा गांव केरल में है, जहां पर हर घर में जुड़वा बच्चे पैदी होते हैं। एक गांव के हर घर में जुड़वा बच्चों की पैदाईश कोई आम बात नहीं है। लेकिन इसके पीछे का सच कोई नहीं जान पाया है। हम बात कर रहे हैं केरल के मल्‍लपुरम जिले में एक कोडिन्ही गांव की। इस गांव में नवजात शिशु से लेकर 65 साल तक की उम्र के लोग जुड़वां लोग देखने को मिल जाएगे।

विज्ञापन

गांव में 550 जुड़वा लोग

इस गांव में ज्यादातर लोग जुड़वा ही रहते हैं। हर घर में आपको हमशक्ल लोग मिल जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर 2000 परिवार में से लगभग 550 जुड़वा लोग रहते हैं। इस गांव में एक छोटे बच्चे से लेकर बूढ़े आदमी तक के हमशक्ल देखने को मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2008 में इस गांव में 280 जुड़वा रहते थे। इस गांव के ज्यादातर बच्चों की उम्र लगऊग 15 साल है। स्कूलो की बात करें तो यहां भी इन बच्चों की पहचान में मुश्किल होती है। एक ही स्कूल में लगभग 80 जुड़वां बच्‍चे पढ़ते हैं। यहां की हर जहप पर एक ही शक्ल के कई लोग देखने को मिल जाएंगे।

विज्ञापन

भारत में जुड़वा बच्चों की बात करें तो यहां पर 1000 बच्‍चों में सिर्फ 9 बच्‍चे जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। लेकिन इस गांव की बात करें तो यहां पर 1000 पर 45 बच्चों का जन्म होता है। जो आंकड़ा दुनिया में दूसरा और एशिया में पहला है। पहले नंबर पर नाइजीरिया का नाम आता है। नाइजीरिया के इग्बो-ओरा में 1000 में से 145 जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं।

विज्ञापन

2016 में रिसर्चर्स की एक ज्‍वॉइन्‍ट टीम इस गांव में जांच के लिए पहुंची थी। उनके साथ टीम में हैदराबाद की सीएसआईआर-सेंटर फॉर सेल्‍युलर एंड मॉड्यूलर बायोलॉजी, केरल यूनिवर्सिटी ऑफ फिशरिज एंड ओशिन स्‍टडीज (KUFOS) और लंदन यूनिवर्सिटी के अलावा जर्मनी के रिसर्चर्स भी पहुंचे थे। इस टीम की रिसर्च के बाद भी जुड़वा बच्चों की पैदाईश के रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ