अब बच्चे की बीमारी पर नहीं मिलेगी छुट्टी, कंपनी ने सुनाया फरमान, सोशल मीडिया पर नोटिस वायरल

Company Memo Viral Posted on Reddit: कर्मचारियों को छुट्टी ना देने के लिए एक कंपनी ने अजीबो-गरीब नोटिस जारी किया है। कंपनी का कहना है बच्चे की बीमारी के लिए अब कोई कर्मचारी ऑफिस से छुट्टी नहीं ले सकेगा।

Company Memo Viral Posted on Reddit
विज्ञापन

Company Memo Viral Posted on Reddit: कर्मचारियों के लिए कंपनियां आए दिन नए फरमान निकालती हैं। मगर सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस नोटिस में लिखा है कि कोई भी कर्मचारी बच्चे की बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी नहीं ले सकता है। कंपनी ने साफ शब्दों में कहा है कि हमने आपको नौकरी दी है, आपके बच्चों को नहीं।

कंपनी के नाम पर बना सस्पेंस

कोरोना काल के बाद काम और घर को बैलेंस करना एक हॉट टॉपिक बन चुका है। इसी बीच reddit प्लेटफॉर्म पर एक फोटो सामने आई है। यह किसी कंपनी का नोटिस है, जिसमें कंपनी का नाम छिपा दिया गया है। इस नोटिस में कंपनी के नाम और लोकेशन का पता नहीं चल सका है। हालांकि नोटिस में जो लिखा है, उसे पढ़कर हर कोई हैरान रह गया है।

विज्ञापन

Company Memo Viral Posted on Reddit

वायरल हुआ नोटिस

विज्ञापन

नोटिस में लिखा है कि बच्चा बीमार होने की वजह से कोई छुट्टी नहीं ले पाएगा। अगर किसी कर्मचारी ने ऐसा किया, तो उसे काम से निकाला जा सकता है। हमने आपके बच्चे को नौकरी पर नहीं रखा है। इसलिए बच्चे की बीमारी आपके ऑफिस ना आने का कारण नहीं हो सकती है। इस फोटो को शेयर करते हुए ‘एंटीवर्क’ नाम के यूजर ने लिखा कि इस तरह के बर्ताव के लिए कहां शिकायत करनी होगी?

यूजर्स ने किए कमेंट

reddit पर यह फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि मुझे लगता है यह टीम को बताने की कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस्तीफा दे दो। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया जल्द ही इनके पास कोई टीम नहीं बचेगी। तीसरे यूजर ने लिखा कि इस तरह की कंपनियों को ऐसे लोग हायर करने चाहिए, जिनकी जिंदगी में कोई ना हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ