लैंडिंग से पहले हवा में नाचने लगा हेलिकॉप्टर, जाते-जाते बची पांच लोगों की जान; देखें वीडियो

Kedarnath Helicopter Accident : उत्तराखंड के केदारनाथ में उस वक्त छह श्रद्धालुओं की जान जाते-जाते बची, जब हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के बाद कंट्रोल से बाहर हो गया। पायलट ने सूझबूझ से इमरजेंसी लैंडिग करवाई।

Helicopter Crash Viral Video

Kedarnath Helicopter Accident : उत्तराखंड के केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार होते होते बचा। हेलिकॉप्टर में केदारनाथ के तीर्थयात्री सवार थे लेकिन लैंडिंग साईट पर उड़ाने भरते ही वह कंट्रोल से बाहर हो गया। हेलिकॉप्टर का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लैंडिग साईट से महज 100 मीटर की दूरी पर ही वह गोल-गोल घूम रहा है। गनीमत रही है कि किसी तरह हेलिकॉप्टर पहाड़ी के एक हिस्से पर लैंड हो गया और सबकी जानन बच गई।

कंट्रोल से बाहर हो गया हेलिकॉप्टर

वीडियो में हेलिकॉप्टर हैलीपैड के करीब पायलट के कंट्रोल से बाहर और गोल-गोल घूमते देखा जा सकता है। हैलीपैड पर कई लोग हेलिकॉप्टर का इंतजार कर रहे थे, जो यह देख डर गए। गोल-गोले घूमने के बाद हेलिकॉप्टर तेजी से नीचे की ओर गया और एक हिस्सा जमीन से टकरा गया। इसके बाद पहाड़ी पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

हेलीपैड से महज 100 मीटर दूरी पर आपातकालीन लैंडिंग

बताया गया कि करीब 2 मिनट तक हेलिकॉप्टर इसी तरह हवा में उड़ता रहा और इसमें सवार करीब 6 लोगों की जान हलक में अटकी थी। हालांकि पायलट की सूझबूझ से यह हादसा टल गया और हेलिकॉप्टर क्रैश होने से बच गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे क्रिटन एविएशन कंपनी के हेलिकॉप्टर ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के कारण 100 मीटर की दूरी पर उसकी आपातकालीन लैंडिंग हुई है।

देखिए वीडियो

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद अब इस मामले की जांच की जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई लेकिन वायरल वीडियो को देखकर लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की उड़ान खतरनाक है, पिछले 11 सालों में यहां 10 हादसे हो चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ