Bahubali Samosa: अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आपके पास पैसा कमाने का बहुत ही अच्छा अवसर है। उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक मिठाई की दुकान पर एक बड़ा अद्भुत चैलेंज चल रहा है। इस चैलेंज को जीतने वाले को 71,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। चैलेंज के तहत आपको सिर्फ एक समोसा खाना होगा।
दरअसल मेरठ में कौशल स्वीट्स नामक एक मिठाई की दुकान पर लगभग 12 किलो का ‘बाहुबली समोसा’ बनाया जा रहा है। समोसे में 7 किलो की फिलिंग जैसे आलू, मटर, पनीर और सूखे मेवे, मसाले भरे होते हैं। दुकान के मालिक 30 वर्षीय उज्जवल कौशल के अनुसार चार रसोइए मिलकर लगभग छह घंटे में 12 किलो के इस बाहुबली समोसे को तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि समोसा तलने में करीब 90 मिनट का समय लगता है।
यह भी पढ़ें: Viral Video: हाथी के बच्चे की इस एक हरकत ने हिलाया इंटरनेट, बार-बार देख रहे लोग
दुकान पर दिए जा रहे चैलेंज के तहत ग्राहकों को सिर्फ 30 मिनट में 12 किलो का पूरा समोसा (Bahubali Samosa) खाना होता है। इस शर्त को पूरा करने पर दुकान मालिक की ओर से 71,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस समोसे की कीमत 1500 रुपए है और आप एडवांस ऑर्डर देकर अपने लिए इस समोसे को बनवा सकते हैं।
पिछले 60 वर्षों से अधिक समय से मिठाई का कारोबार कर रहे कौशल स्वीट्स परिवार ने पिछले साल जुलाई में 4 किलो का एक विशाल समोसा बनाने का मन बनाया था। उन्होंने कहा कि हमें जो प्रतिक्रिया मिली, उसे देखते हुए हमने 8 किलो और 12 किलो के समोसे भी बनाने शुरू कर दिए।
अब ग्राहकों में इसका इतना अधिक क्रेज बढ़ गया है कि बहुत से लोग अपने जन्मदिन पर केक के बजाय 12 किलो का समोसा काटना पसंद करते हैं। दुकानदार ने दावा किया कि कई परिवार विशेष अवसरों के लिए बाहुबली समोसा का ऑर्डर दे रहे हैं और कुछ तो समोसे के बचे हुए मिश्रण का इस्तेमाल अगले दिन पराठे बनाने के लिए भी करते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines