Viral Video: हाथी के बच्चे की इस एक हरकत ने हिलाया इंटरनेट, बार-बार देख रहे लोग
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आते हैं। उनमें कुछ ऐसे होते हैं, जो सभी सुखद अनुभव कराते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। हाथियों के बच्चे के वीडियो इंटरनेट पर आते रहते हैं और उनको देखकर अच्छा भी लगता है। अब ऐसे ही इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए हाथी के बच्चे का यह मनमोहक वीडियो सभी को हैप्पी कर रहा है। हमें विश्वास है कि यह वीडियो आपका दिन भी बना देगा।
रेडिट पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक हाथी के बच्चे को अपनी सूंड से अपनी आंखों को मसलते हुए दिखाया गया है। यह क्लिप बहुत प्यारी है। वीडियो की शुरुआत एक हाथी द्वारा अपनी सूंड से अपनी आंख साफ करने से होती है। पूरा दृश्य इतना मनमोहक है कि हमें यकीन है कि आप वीडियो को हमारी तरह बार-बार देखेंगे। क्लिप में लिखा है, ‘कैसे एक हाथी अपनी आंख रगड़ता है।’
ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद वीडियो को लाखों बार देखा गया। एक व्यक्ति ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘उनकी सूंड बेहद तेज होती है। वे उस भारी चीज के साथ एक अलग पड़े अंगूर भी उठा सकते हैं! वे 700 पाउंड उठा सकता है और 20 फीट तक पहुंच सकता है।’ एक दूसरे व्यक्ति ने कहा, ‘बहुत प्यारा है।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: