मालिक को खोजते-खोजते 'चमत्कार' कर बैठा कुत्ता, 250 किलोमीटर दूर से भी ढूंढ लिया घर

Karnataka Viral News : मामला कर्नाटक का है, यहां एक शख्स 250 किमी पदयात्रा पर निकला था। इस दौरान उसका कुत्ता भी साथ में था लेकिन भीड़ में वह बिछड़ गया। हालांकि इसके बाद जो हुआ, कुत्ते का मालिक इसे चमत्कार बता रहा है।

Viral Photo Karnatka

Karnataka Viral News : कुत्तों को सबसे वफादार जानवर कहा जाता है लेकिन आजकल कुत्तों द्वारा किए गए कुछ हमलों से उनकी वफादारी पर सवाल खड़े किए गए। उन्हें भी सुरक्षा के लिए खतरा कहा जाने लगा। हालांकि कर्नाटक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक कुत्ते ने वफादारी की गजब की मिशाल पेश की है। अब इस कुत्ते की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

मामला कर्नाटक के बेलगावी जिले के निपानी तालुका के यमगरनी गांव का है। यहां का रहने वाला एक परिवार अपने कुत्ते के साथ दक्षिण महाराष्ट्र के तीर्थ नगर पंढरपुर गया था। दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 250 किमी है। पंढरपुर की भीड़ में एक कुत्ता खो गया था। परिवार ने कुत्ते को खोजने की पूरी कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। कुछ लोगों ने कहा कि यहां के स्थानीय कुत्तों के साथ मिल कर कहीं चला गया होगा।

250 किमी यात्रा पर निकला था कुत्ता, हो गया गायब

यह सोचकर परिवार दुखी होकर पंढरपुर से बेलगावी चला आया। हालांकि उन्हें हैरानी तब हुई, जब अगले दिन कुत्ता उनके सामने पूंछ हिलाते हुए खड़ा था। यह देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। कुत्ते के मालिक कमलेश कुंभर ने बताया कि वह हर साल ‘वारी पदयात्रा’ करते हुए पंढरपुर जाते हैं। कुत्ता भी उनके साथ ही गया था लेकिन वापस नहीं आया। कमलेश कुमार के कुत्ते का नाम ‘महाराज’ है।


कमलेश कुंभर ने बताया कि जब मैंने वापस आया, उसके अगले ही दिन ‘महाराज’ घर के सामने खड़ा पूंछ हिला रहा था। उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि उसे कुछ हुआ ही नहीं है। वह एक स्वस्थ लग रहा था। कमलेश ने कहा कि 250 किलोमीटर दूर खोए कुत्ते का घर वापस लौटना चमत्कार ही है। ऐसा लग रहा है कि भगवान पांडुरंग ने ही उसे रास्ता दिखाया है।

इतना ही नहीं, ‘महाराज’ के वापस आने के बाद कमलेश इतना खुश हुआ तो उन्होंने इसके सम्मान में इसकी दावत दी। अब इस कुत्ते की वापसी की चर्चा हर तरफ हो रही है। लोग इसे एक चमत्कार मान रहे हैं और भगवान पांडुरंग की जय जयकार कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ