हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'काली मां' ने की राक्षस का किरदार निभा रहे बच्चे की हत्या! उठा ले गई पुलिस

Kanpur : हैरान करने वाला मामला कानपुर का है। यहां मां काली का किरदार निभा रहे बच्चे ने एक राक्षस बने बच्चे की हत्या कर दी। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है और नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां काली मां का किरदार निभा रहे लड़के पर एक बच्चे की हत्या का आरोप लगा है। बताया गया कि एक कार्यक्रम में कई बच्चों को अलग अलग किरदार निभाने के लिए तैयार किया गया था लेकिन एक बच्चे की हत्या हो गई। अब पुलिस ने ‘काली मां’ का किरदार निभा रहे बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है।

भागवत कथा में हुई हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना कानपुर के बिल्हौर के बंभियानपुर गांव की है। सुभाष सैनी नाम के एक शख्स के घर पर भागवत कथा का आयोजन किया गया था। कथा के दौरान कई बच्चों को कथा से जुड़े पात्रों का किरदार निभाने  के लिए बुलाया गया था। हालांकि इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।

बताया गया कि इस कार्य्रकम में काली मां का किरदार निभा रहे एक बच्चे ने राक्षस का किरदार निभा रहे लड़के पर हमला कर दिया। दरअसल बच्चे ने चाकू से लड़के के गर्दन पर वार किया, घायल अवस्था में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। इस मामले में केस दर्ज करवाया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें :  कपड़े फाड़े, मारपीट की, भद्दी बातें कहीं; प्रिंसिपल-टीचर की Fight का वीडियो वायरल

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया कि काली मां का किरदार निभा रहे बच्चे को कहा गया था कि त्रिशूल लेकर राक्षस बने बच्चे पर वार करना है। हालांकि जब कर्यक्रम चल रहा था तो बच्चे को त्रिशूल नहीं मिला तो वो चाकू लेकर आ गया और राक्षस बने बच्चे की गर्दन पर वार कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : बच्चे को फ्रिज में रखकर भूल गई महिला, परिवार हो गया परेशान; देखिए आगे क्या हुआ

आनन फानन में उसे परिजन अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक बच्चे की उम्र 11 साल थी। वहीं काली मां का किरदार निभा रहे बच्चे की उम्र 14 साल थी। पुलिस ने आरोपी बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola