Joe Biden Video Viral: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो बाइडेन को उनकी पत्नी जिल बाइडेन मंच से हाथ पकड़कर ले जाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। 6 जनवरी को सालगिरह के मौके पर अपनी बात रखने के लिए मंच पर आए थे। इसी दौरान जिल बाइडेन मंच पर पहुंची और उन्हें अपने साथ लेकर गईं।
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि जो बाइडेन के सुरक्षाकर्मियों ने जिल बाइडेन को इस बात की अनुमति दी थी कि वह जो बाइडेन को अपने साथ लेकर जाएं। अन्यथा वह रास्ता भटक सकते थे या दूसरी तरफ से जाने की कोशिश कर सकते थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही जो बाइडन का संबोधन खत्म हुआ जिल उनके पास पहुंचीं और उनका हाथ पकड़कर अपने साथ लेकर गईं।
अब इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर तरह तरह की टिप्पणियां सामने आ रही हैं। एक पत्रकार ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि जो बाइडेन को जिल बाइडेन एस्कॉर्ट करते हुए अपने साथ लेकर गईं। यह उनके लिए नई व्यवस्था की गई है! पिछली बार वह वापस जाने का रास्ता खोजने में बिफर रहे थे। अब समस्या का समाधान हो गया है।
एक अन्य ने लिखा कि फर्स्ट लेडी, प्रेजिडेंट को ऐसे लेकर जा रही हैं, जैसे वह बच्चे हों। एक अन्य ने लिखा कि किसी को तो यह करना ही था। एक अन्य ने लिखा कि इसमें गलत क्या है? दोनों एक अच्छे कपल की तरह जा रहे हैं, मुझे तो यह देखकर अच्छा लगा। एक ने लिखा कि वह अपना रास्ता खोजने में एक बार फिर परेशान हो सकते हैं, इसीलिए फर्स्ट लेडी उन्हें अपने साथ लेकर जा रही हैं। क्या सब ठीक है
यह भी पढ़ें : मालदीव में 20 फीट पानी के अंदर क्यों हुई कैबिनेट मीटिंग?
हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब जो बाइडेन को लेकर इस तरह की बातें की गईं हो। इससे पहले एक यात्रा के दौरान हेलीकाप्टर से उतरने के बाद जो बाइडेन कन्फ्यूज दिखाई दिए थे। इतना ही नहीं, एक बार संबोधन के बाद वापस लौटते समय वह अपना रास्ता भूल गए थे, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें अपने साथ लेकर गए थे।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines