Jaya Kishori Phone : कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी अपने एक वीडियो को लेकर विवादों में आ गई थीं। जया किशोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उनके हाथ में डायर का बैग दिखाई दिया था। ये एक महंगा बैग था और दावा किया गया कि ये चमड़े से बनता है। वीडियो वायरल होने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने जया किशोरी को ट्रोल किया था। ट्रोलिंग के बाद जया किशोरी खुद मीडिया के सामने आईं और जवाब दिया था। अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि जया किशोरी किस फोन की दीवानी हैं।
एक इंटरव्यू में जया किशोरी से फोन के शौक और पसंद को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें फोन का बहुत शौक है। उन्होंने बताया कि मैं ब्रांड का फोन उपयोग करती हूं। मैं एप्पल के फोन के साथ सहज महसूस करती हूं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि जो भी एप्पल का नया फोन आता है, मुझे वो चाहिए ही होता है।
फोन को लेकर जिद पर अड़ गई थीं जया किशोरी
जया किशोरी ने फोन खरीदने का किस्सा भी सुनाया था। उन्होंने बताया कि सितंबर में दीवाली के आसपास ही नए फोन आते हैं। एक बार तो मैंने कह दिया था कि मुझे धनतेरस पर ही चाहिए और मुझे यही कलर चाहिए। इसके बाद पापा ने फोन करके किसी से कहा था कि दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु कहीं से लाओ, फोन लाकर दो, वरना ये लड़की पागल कर देगी। इसके बाद मुझे फोन मिल ही गया था।
यह भी पढ़ें : चमड़े के बैग को लेकर ट्रोल हो रही थीं जया किशोरी, खुद सामने आकर बताई ये सच्चाई
रियलिटी शो में हुई थी शामिल
जया किशोरी का एक यूट्यूब चैनल भी है जिसके तीन मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह धर्म, अध्यात्म और जीवन पर चर्चा करती हैं। जया किशोरी ने 7 वर्ष की आयु में भजन गायन और आध्यात्मिक वक्ता के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। वह 10 साल की उम्र में लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘बूगी वूगी’ में भी आईं और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया।
बैग को लेकर विवादों में आईं जया किशोरी ने बताया था कि जो लोग मेरी कथा में आए हैं, वे अच्छी तरह जानते हैं कि मैं कभी नहीं कहती कि सब कुछ ‘ मोह माया ‘ है, धन अर्जित मत करो या सब कुछ त्याग दो। मैंने कुछ भी त्याग नहीं किया है, तो मैं आपको ऐसा करने के लिए कैसे कह सकती हूं?”
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines