रोजाना एक नंबर से 100 मिसकॉल, पत्नी हुई तंग, खुला राज तो दंग, कहीं चीटिंग तो...

Bizarre News : एक महिला फोन पर आ रहे मिसकॉल से इस कदर परेशान हो गई कि पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस जांच में जो सामने आया, महिला खुद हैरान रह गई।

Hindi News
विज्ञापन

Bizarre News : पति को पत्नी पर या पत्नी को पति पर शक होने पर अगर इस पर बातचीत ना की जाये तो  क्लेश बढ़ जाता है। कई बार गलतफहमी में ये विवाद इतना बढ़ जाता है कि अलग होने तक की नौबत आ जाती है। एक पति अपनी पत्नी को फोन पर बात करते देख परेशान होता था। वह नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी फोन पर किसी और से बात करें। इसके लिए उसने ऐसा जुगाड़ लगाया कि जेल पहुंच गया।

जापान की महिला एक दिन में 100 से अधिक कॉल आने से परेशान हो गई, यह सिलसिला लगातार एक महीने तक चलता रहा। महिला इससे इतनी परेशान हो गई कि उसने अपने पति से इसकी शिकायत की लेकिन पति ने इस पर अधिक ध्यान नहीं दिया। 31 वर्षीय महिला ने पुलिस से मदद लेने का फैसला किया, इसके बाद जो सच्चाई सामने आई। उसने महिला को और परेशान कर दिया।

Advertisment

पत्नी को जब पति पर हुआ शक

महिला ने बताया कि जुलाई और अगस्त महीने में उसे सबसे अधिक कॉल आए। जब भी फोन उठाया जाता तो सामने से कोई कुछ बोलता ही नहीं था। फिर पत्नी ने ये भी ध्यान दिया कि जब पति सो रहा होता, वीडियो गेम खेल रहा होता या उसके साथ समय बिता रहा होता, तो कॉल नहीं जाती। एक दिन पत्नी, पति का फोन अपने हाथ में लेकर घूमने गई, उस वक्त भी उसे कोई फोन नहीं आया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस से करने की योजना बनाई।

पुलिस जांच में पता चला कि कॉल करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही था। पति को शक था कि उसकी पत्नी कहीं और बात करती है। किसी और पुरुष से बात करने के शक पर ही वह पत्नी को बार-बार फोन करता था। पति ने कहा कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है। 4 सितंबर को पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

जापानी का कानून के अनुसार, इस तरह फोन कॉल करके किसी को भी परेशान करना गैरकानूनी है। उल्लंघन करने वालों को एक साल तक की जेल या 1 मिलियन येन (5 लाख रुपये से अधिक) का जुर्माना हो सकता है। हालांकि महिला के पति को क्या सजा दी जा रही है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ