Jaipur Viral Video : भारत में अथितियों को देव माना जाता है। अथिति देवो भवः, भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। हालांकि ऐसे कई लोग हैं जो विदेशी पर्यटकों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, जिससे पूरा देश शर्मसार हो जाता है। ताजा मामला राजस्थान के जयपुर का बताया जा रहा है, जहां एक शख्स विदेशी पर्यटकों के साथ हिंदी में अपशब्दों, अपमानजनक बातों का प्रयोग कर वीडियो रिकॉर्ड करता है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करता है। हालांकि अब लोगों ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है और शख्स की गिरफ्तारी की मांग की है।
इंस्टाग्राम पर guru__brand0000 नाम की आईडी से कुछ ऐसे वीडियो शेयर किए गए हैं, जिस पर बवाल हो गया है। कुछ वीडियो में शख्स महिला पर्यटकों के साथ अपमानजनक बातें कर रहा है। एक वीडियो वह हिंदी में तमाम विदेशी महिलाओं के दाम बता रहा है, हिंदी में बोलने की वजह से पर्यटक कुछ समझ ही नहीं पा रही हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में वह एक विदेशी महिला को अपनी लुगाई बता रहा है और उसके साथ के पुरुष को अपना साला कहकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग भड़क उठे और शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो शेयर कर @ThePlacardGuy नाम के यूजर ने लिखा है कि इन्हीं जैसे लोगों के कारण अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों को भारत में बुरा अनुभव होता है। जयपुर पुलिस पर्यटकों को परेशान करने के लिए इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उसे अतिथि देवो भव का अर्थ सिखाया जाना चाहिए।
वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने आगे लिखा कि जयपुर में रहने वाली एक दोस्त ने पुष्टि की है कि उसने उसे कई बार पर्यटकों को परेशान करते देखा है। यह लड़का आमेर किले में टूर गाइड है। वह आमेर और जयगढ़ के आसपास घूमता रहता है। एक बार किले के अंदर अपने व्यवहार के लिए लड़कों के एक समूह ने इसकी पिटाई कर दी थी। शायद अब इसे जेल में इलाज की जरूरत है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस पर तो तुरंत एक्शन होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : एक बॉयफ्रेंड के लिए आधे कपड़ों में भिड़ीं दो युवतियां, होटल की बालकनी का वीडियो वायरल
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर इन महिलाओं को पता चलेगा कि ये शख्स उनके बारे में कैसी-कैसी बातें कर रहा था, तो वह क्या सोचेंगी? एक अन्य ने लिखा कि इन्हीं जैसों की वजह देश का नाम बदनाम होता है, क्या जयपुर पुलिस इसे सबक सिखाएगी? एक अन्य ने लिखा कि देश के मान-सम्मान और अतिथियों के साथ अपमानजनक व्यवहार करने वालों को माफ नहीं किया जाना चाहिए, बिना देरी के कार्रवाई हो।
संबंधित खबरें
कौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
13 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
2 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
4 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
4 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
5 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
6 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
6 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
6 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
12 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines