Instagram Influencer Death : राजस्थान के टोंक जिले की एक इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाली लड़की की मौत से हड़कंप मच गया है। लड़की हंसाने और मस्ती-मजाक वाले रील बनाया करती थी लेकिन अचानक हुई मौत से पूरे इलाके के लोग सन्न है। बताया गया कि लड़की को कोबरा सांप ने काट लिया था। इलाज में हुई देरी से उसकी मौत हो गई।
दीपा नाम की लड़की घाड़ कस्बे की रहने वाली थी। चार-भाई बहनों में दीपा दूसरे नंबर पर थी। वह सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करती रहती थी। जानकारी के मुताबिक, दीपा के साथ सुबह-सुबह जानेलवा घटना हुई। सुबह 6 बजे वह गायों के लिए चारा काटने गई थी। इस दौरान वहां कोबरा सांप ने काट लिया।
सांप के काटने के बाद दीपा चीख पड़ी और उसने सभी को बताया कि सांप ने काट लिया है। वहां मौजूद लोगों ने सांप को मार दिया। जब उन्हें लगा कि दीपा पर सांप का असर हो रहा है तो उसे लेकर अपस्ताल गए लेकिन उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। परिवार के लोग उसे कोटा लेकर जाना चाहते थे लेकिन कोट पहुंचने से पहले से ही दीपा की मौत हो गई।
लोगों का कहना है कि अगर दीपा को दूनी सीएचसी या देवली के ट्रॉमा अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। दीपा ने मौत से पहले एक वीडियो शेयर किया था, उसमें वह ‘छतरी ना खोल बरसात में’ गाने पर रील बनाई थी। मौत के बाद दीपा का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दीपा के फॉलोअर्स हैरान हैं।
यह भी पढ़ें : मंत्री जी को सीट देने के लिए महिला को विमान से उतारा, भड़की यात्री ने सुनाई खरी-खोटी; वीडियो वायरल
सबसे खतरनाक सांपों में एक है कोबरा !
कोबरा सांप सबसे खतरनाक सांपों में एक है। इस सांप के काटने के बाद कुछ समय बाद ही इंसान की मौत हो जाती है। सांप के काटने के बाद लोग झाड़ फूंक और अंधविवश्वास में फंस जाते हैं और अपनी जान गवां बैठते हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि सांप के काटने के बाद जितना जल्दी हो सके, अस्पताल पहुंचना चाहिए।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
15 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
22 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines