मंत्री जी को सीट देने के लिए महिला को विमान से उतारा, भड़की यात्री ने सुनाई खरी-खोटी; वीडियो वायरल

Ethiopian Airlines kicked out a Passenger Video Viral : विमान में सवार एक महिला यात्री को इसलिए फ्लाइट से उतार दिया गया क्योंकि उसकी निर्धारित सीट पर मंत्री जाकर बैठ गए थे। महिला फ्लाइट स्टाफ से उलझ गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral VIdeo Ethiopian Airlines
विज्ञापन

Ethiopian Airlines kicked out a Passenger Video Viral  : भारत में नेताओं की नेतागीरी पर खूब चर्चा होती है। आम इंसानों से पहले नेताओं और मंत्रियों को हर जगह अहमियत दी जाती है लेकिन ऐसा सिर्फ भारत में नहीं होता। इथोपियन एयरलाइंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को फ्लाइट स्टाफ द्वारा विमान से जबरदस्ती उतारते देखा जा सकता है। इसके पीछे की वजह जानकर आपको हैरानी होगी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो इथोपियन एयरलाइंस का है। विमान की सीट पर बैठी एक महिला यात्री को इस लिए उतार दिया गया क्योंकि उनकी सीट पर एक मंत्री आकर बैठ गए थे। इसके बाद विमान के स्टाफ ने महिला को ही नीचे उतारने का फैसला किया। महिला को नीचे उतार दिया गया लेकिन मंत्री जी कुछ नहीं बोले।

विज्ञापन

वीडियो में सोमालियाई महिला यात्री को फ्लाइट के स्टाफ पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। सीट से उठाए जाने के बाद महिला यात्री दुखी होकर बहस कर रही थी। इस दौरान मंत्री महिला की सीट पर ही बैठे रहे। उन्होंने ना तो महिला से बात करने की कोशिश की और ना ही उससे माफी मांगी। मंत्री की पहचान गुप्त रखी गई है। उनके नाम की जानकारी नहीं आई है।

देखें वीडियो 


सीएनएन के रिपोर्टर होस्ट लैरी मैडोवो ने इसका वीडियो शेयर किया और बताया कि मेरी फ्लाइट से महिला यात्री को जबरदस्ती हटाया गया, महिला फ्लाइट अटेंडेंट पर चिल्ला रही थी। महिला को यह कहते हुए देखा जा सकता है, “मुझे मत छुओ, हर कोई टैक्स देता है।” उनका कहना था कि महिला यात्री चाहती थी कि उसका वीडियो वायरल हो जाए, जिससे उसके साथ हुई घटना के बारे में लोगों को पता चल सके।

विज्ञापन

महिला को फ्लाइट से उतारे जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इथोपियन एयरलाइन्स पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक एयरलाइन्स की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ